ब्रेकिंग न्यूज़

शिवराजसिंह ने मध्यप्रदेश को गरीबों का प्रदेश बना दिया अंधेरे में रखा प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को उन्हें जनता को तो जवाब देना ही पड़ेगा

ar 728 ad
AR News Live

शिवराजसिंह ने मध्यप्रदेश को गरीबों का प्रदेश बना दिया

अंधेरे में रखा प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को

उन्हें जनता को तो जवाब देना ही पड़ेगा

 

– अजयसिंह

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

सीधी 16 अक्टूबर, 2023

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने कहा है कि शिवराज सिंह चौहान ‘मामाजी’ ने मध्यप्रदेश को गरीबों का प्रदेश बना दिया है। शिवराज ने सच नहीं बोलने की कसम खाई है। इसी के चलते उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी गरीबों को लेकर झूठे आंकड़े परोस दिये । वे प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को अंधेरे में रख सकते हैं लेकिन उन्हें जनता को तो जवाब देना ही पड़ेगा।

अजयसिंह ने कहा कि अमित शाह ने शिवराज सरकार की पोल खोल कर रख दी जब उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में गरीब कल्याण अन्न योजना से 5 करोड़ 60 लाख लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। यह बात उन्होंने विगत दिनों एक कार्यक्रम में प्रदेश का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते हुए कही थी। सिंह ने कहा कि जब प्रदेश की नौ करोड़ हो चुकी जनसंख्या में पाँच करोड़ साठ लाख लोग गरीब हैं तो शिवराज किस मुंह से कहते है कि विकास कर दिया ?

सिंह ने कहा कि शिवराज सरकार का एक और झूठ सामने आया है, जब उन्होंने खुद सच उगला है कि प्रदेश में तीन करोड़ बासठ लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये गये हैं| उन्होंने कहा कि इनमें से अधिकतम वे लोग हैं जो गरीब की श्रेणी में नहीं आते और जिन्हें गरीब कल्याण योजना का लाभ नहीं मिल रहा| इसकी शिकायत और समाचार आये दिन आते रहते हैं। जब नौ करोड़ हो चुकी जनसँख्या में लगभग 90 प्रतिशत गरीब हैं तो शिवराज किस मुंह से कहते है कि हमने विकास कर दिया ?

अजयसिंह ने कहा कि शिवराज सरकार ने आंकड़ों का भी घोटाला कर दिया? इतने सारे झूठे आंकड़े देकर आम जनता को गुमराह कर दिया ताकि सच्चाई बाहर नहीं आने पाये| अब सच्चाई सबके सामने है। शिवराज सरकार को बताना चाहिये कि उसने जिन एक करोड़ 36 लाख लोगों को गरीबी रेखा से बाहर लाने का दावा किया है, उनकी मासिक आय अब औसतन कितनी हो गयी है? जनता यह भी जानना चाहती है कि क्या इन लोगों ने अपना बीपीएल कार्ड यह कहते हुए सरकार को वापस कर दिया है कि अब इसकी जरूरत नहीं है क्योंकि सर‌कार ने हमारी गरीबी दूर कर दी है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button