भाजपा प्रत्याशी सांसद रीती पाठक का लगातार जारी है जन संवाद, मिल रहा भारी समर्थन सासंद के रूप में भाजपा प्रत्याशी रीती पाठक का कार्यकाल ऐतिहासिक और अद्भुत — देव कुमार

भाजपा प्रत्याशी सांसद रीती पाठक का लगातार जारी है जन संवाद, मिल रहा भारी समर्थन
सासंद के रूप में भाजपा प्रत्याशी रीती पाठक का कार्यकाल ऐतिहासिक और अद्भुत — देव कुमार
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी । भारतीय जनता पार्टी सीधी विधानसभा की प्रत्याशी एवं सांसद श्रीमती रीती पाठक ने विधानसभा क्षेत्र 77 अंतर्गत ग्राम सरदा में स्वजनों से संवाद किया । सबने भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड विजय दिलाने हेतु प्रण प्राण से जुटने हेतु आश्वस्त किया ।
भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद श्रीमती रीती पाठक ने विशाल जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता जनार्दन का कमल के निशान वाली भारतीय जनता पार्टी को हमेशा आशीर्वाद मिला है। आपके एक एक वोट की ताकत से जिले में चारों ओर काली-काली सड़कों का निर्माण, प्राइमरी, उच्च शिक्षा से लेकर पॉलिटेक्निक और मेडिकल कॉलेज की सौगात, उच्च शिक्षा हेतु छात्रावास, मेडिकल की पढ़ाई है, तो नर्सिंग कॉलेज, गरीबों, किसानों, मजदूरों के लिए संबल, आयुष्मान, लाडली बहना, लाडली लक्ष्मी जैसी योजना मिली है। आपके एक वोट की ताकत से, देश की दिशा और दशा तय होने वाली है।
भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद श्रीमती पाठक ने लोगों को आगाह किया कि कुछ लोग असली नकली बताने आएंगे, रोने और गिडगिडाते आएंगे, किंतु आपको केवल विकास की पर्याय कमल निशान वाली भारतीय जनता पार्टी ही याद रखी है।
भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने ग्रामीण जनों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सीधी विधानसभा से सांसद श्रीमती रीती पाठक प्रत्याशी हैं। हम सभी ने रीती पाठक को अभी तक सासंद के रूप में अपना आशीर्वाद प्रदान किया है, जिनका कार्यकाल ऐतिहासिक और अद्भुत रहा है। अब वही रीती पाठक आपकी सीधी विधानसभा की विधानसभा प्रत्याशी के रूप में आपके समक्ष आशीर्वाद प्राप्त करने आई हुई है। मैं आप सभी का आह्वान करता हूं कि भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रीती पाठक को प्रचंड मतों से विजई बनाकर राजधानी भेजें।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मोतीलाल पटेल, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, राजेश मिश्रा, रामराज गुप्ता “बाबा”, सरपंच पंचराज सिंह, गणेश साहू, महेंद्र यादव, पुष्पराज सिंह चौहान,सरपंच हरि नारायण मिश्रा, रामेश्वर प्रसाद मिश्रा, इंद्रबहादुर सिंह, रमाकांत पाण्डेय, शिवकुमार सोंधिया, रामकृष्ण शुक्ला , निर्मला मिश्रा, सुधीर सिंह, गुजरतिया , सुशीला, मोनू मौर्या, शंभू शुक्ला सहित सैकड़ो ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
शक्ति केन्द्रों की वृहद बैठक आज
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र मणि दुबे ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिले के सभी शक्ति केंद्रों की बैठक 17 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे संपन्न होगी, जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय, भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, जिले के चुनाव प्रभारी पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, सीधी विधानसभा प्रत्याशी एवं सांसद श्रीमती रीती पाठक, चुरहट विधानसभा प्रत्याशी शरदेन्दु तिवारी, सिहावल विधानसभा प्रत्याशी विश्वामित्र पाठक, धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, विधानसभा प्रबंधन समिति के जिला संयोजक, पूर्व जिला अध्यक्ष के के तिवारी सहित जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता विभिन्न मंडलों के विभिन्न शक्ति केन्द्रों पर उपस्थित रहकर, संगठन द्वारा निर्धारित बिंदुओं पर चर्चा करेंगे।




