ब्रेकिंग न्यूज़

रक्षित केन्द्र सीधी के वार्षिक निरीक्षण हेतु आज पुलिस लाईन पहुचे पुलिस कप्तान डॉ. रविन्द्र वर्मा।

ar 728 ad
AR News Live

रक्षित केन्द्र सीधी के वार्षिक निरीक्षण हेतु आज पुलिस लाईन पहुचे पुलिस कप्तान डॉ. रविन्द्र वर्मा।

 

*पुलिस लाईन पहुंच कर सर्वप्रथम पुलिस परेड ग्राउंड में परेड की सलामी ली लेकर परेड़ का लिये जायजा तदुपरांत बलवा परेड़ का निरीक्षण कर, रक्षित केन्द्र के विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर सैनिक सम्मेलन में सीधी पुलिस को किये संबोधित।*

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी । पुलिस कप्तान सीधी डॉ. रविन्द्र वर्मा आज दिनांक 30.09.2023 को पुलिस लाईन कें वार्षिक निरीक्षण हेतु पहुंचे रक्षित केन्द्र सीधी। पुलिस लाईन पहुंचने पर सर्वप्रथम पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित परेड़ में सलामी लेकर परेड़ का निरीक्षण किये। परेड में अच्छे टर्नआउट वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरूस्कृत किये तथा खराब टर्नआउट वाले अधिकारी कर्मचारियों को किये दण्डित। तत्पश्चात परेड़ का मार्चपास्ट किया जाकर परेड़ विसर्जित की गई उसके बाद जिले की कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुये बलवा परेड़ कराया गया जिसका निरीक्षण किये, बलवा परेड़ निरीक्षण उपरांत रक्षित केन्द्र वाहन शाखा का निरीक्षण किये, वाहन शाखा के निरीक्षण के बाद रक्षित केंद्र सीधी में क्वार्टर गार्ड की सलामी लेते हुये रक्षित केन्द्र में विभिन्न शाखाओं का भी किये निरीक्षण जिसमें स्टोर शाखा के स्टाक रजिस्टर, आर्मोरी शाखा का स्टाक रजिस्टर के साथ हथियारों का भौतिक सत्यापन कर उनके रख रखाव संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिये साथ ही जिले में पूर्व में संचालित पुलिस अस्पताल भवन का निरीक्षण कर उसके पुनः संचालन हेतु रक्षित निरीक्षक को निर्देशित किये। तदुपरांत पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित सैनिक सम्मेलन में सीधी पुलिस को संबोधित करते हुये उनकी समस्या एवं सुझाव जानने के बाद उनका यथा उचित निराकरण किये तथा सभी उपस्थित पुलिस कर्मियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा समय-समय पर अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराने एवं नियमित व्यायाम करने की सलाह दिये साथ ही अपने संबोधन में पुलिस के प्रति लोगो के विस्वास को बनाये रखने एवं दिये हुये दायित्वों को पूर्ण निष्ठा एवं इमानदारी से करने हेतु प्रोत्साहित किये तथा उनके स्वास्थ्य, आवास, साफ सफाई, पेय जल, अन्य सुविधाये एवं पुलिस कर्मियों के बच्चो के विकास हेतु सभी प्रयास किये जाने का अस्वासन दिये। सैनिक सम्मेलन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी श्री अरविंद श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सीधी श्रीमती प्रिया सिंह, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चुरहट श्री आशुतोष द्विवेदी, रक्षित निरीक्षक रक्षित केंन्द्र सीधी श्री वीरेन्द्र कुमरे, थाना प्रभारी कोतवाली निरी. अभिषेक उपाध्याय, थाना प्रभारी बहरी निरी. रीता त्रिपाठी, थाना प्रभारी चुरहट निरी. पुष्पेन्द्र मिश्रा, थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरी. सुधांशु तिवारी, थाना प्रभारी अमिलिया निरी. राकेश बैस, महिला थाना प्रभारी निरी. कल्याणी पाल, थाना प्रभारी कमर्जी उनि. शेषमणि मिश्रा, थाना प्रभारी यातायात उनि. डी.डी. सिंह, निज सहायक पुलिस अधीक्षक उनि. अभिषेक अग्निहोत्री एवं जिले के समस्त चौकी प्रभारी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारी तथा समस्त थाने एवं चौकियों से आया हुआ पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button