ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री से भाजपा का मोहभंग* *चुनाव के पहले हो रहीं घोषणाएं हताशा का परिचायक*

ar 728 ad
AR News Live

*मुख्यमंत्री से भाजपा का मोहभंग*

*चुनाव के पहले हो रहीं घोषणाएं हताशा का परिचायक*
*-अजयसिंह*
30 सितम्बर, 2023
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने दावा करते हुए कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री से न केवल जनता का बल्कि भाजपा का भी मोहभंग हो चुका है| यही कारण है आने वाले विधानसभा के चुनाव में उन्हें पार्टी का चेहरा नहीं बनाया गया है| उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदेश की जनता अब उठ खड़ी हुई है यही वजह है कि सरकार के नुमाइंदे अब अपना बोरिया बिस्तर समेटने लगे हैं|
विधायक संजय यादव, महापौर जगत बहादुर सिंह, जबलपुर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ नीलेश जैन सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बरगी विधानसभा क्षेत्र के तेवर, भेड़ाघाट चौराहा, शहजपुर, शहपुरा में आयोजित जनाक्रोश यात्रा को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने चुनाव के समय प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा की जा रही घोषणाओं पर सवाल उठाये| उन्होंने कहा कि इस तरह की फर्जी और चुनावी घोषणाएं मुख्यमंत्री की हताशा का परिचायक है| उन्होंने कहा की प्रदेश की जनता उनकी वास्तविकता को समझ चुकी है| वह अब उनके झांसे में आने वाली नहीं है|
अजय सिंह ने प्रदेश सरकार पर जनता की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की भोली भाली जनता ने उनके बहकावे में आकर जो भरोसा और विश्वास दिया भाजपा सरकार द्वारा उस भरोसे की हत्या की गई| अजय सिंह ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि अपनी उपेक्षा और अपमान का बदला लेने का समय अब आ चुका है| भाजपा सरकार को ऐसा जबाब दें कि आने वाले समय में कोई भी सरकार जनता की उपेक्षा करने का साहस न कर सके|


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button