व्यापारी संघ ने किया संस्कृति का सम्मान विधि केसरवानी और स्नेहा जायसवाल को किया सम्मानित

व्यापारी संघ ने किया संस्कृति का सम्मान
विधि केसरवानी और स्नेहा जायसवाल को किया सम्मानित
*रिपोर्ट* अरुण मिश्रा
सीधी l बीते शनिवार गंगोत्री रिसोर्ट में व्यापारी संघ सीधी एवं युवा व्यापारी संघ सीधी द्वारा वूमेन’एस प्रीमियर लीग 2025 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने वाली सबसे कम उम्र की संस्कृति गुप्ता 10 मैच खेल कर फाइनल में जीत हासिल कर सीधी वापस आने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
संस्कृति गुप्ता पिता राजकुमार गुप्ता ने 2020 से मध्य प्रदेश वूमेन क्रिकेट टीम की तरफ से खेल रही थी जिसमें उन्होंने अंडर-19 अंडर 23 में बेहतर प्रदर्शन करते हुए वूमेन प्रीमियर लीग में अपनी जगह बनाई।
छोटी सी इसी उम्र में जुनून और साहस से भरपूर संस्कृति कई तरह के संघर्षों का सामना करते हुए 20 साल की उम्र में वूमेंस क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बनाई।
विधि केसरवानी पिता रमेश केसरवानी ने सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं में 98.2 प्रतिशत प्राप्त कर सीधी जिले की प्रवीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
स्नेहा जायसवाल पिता अशोक जायसवाल ने एमपी बोर्ड अंग्रेजी माध्यम कक्षा दसवीं में 97.8% प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य तत्व के रूप में चंद्र मोहन गुप्ता जी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापारी संघ के अध्यक्ष लालचंद गुप्ता एवं अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह बघेल, व्यापारी संघ के संरक्षक सदस्य कन्हैया सिंह, महामंत्री भी कामदार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिहर सोनी, कोषाध्यक्ष रोशनलाल केशरवानी, सिंधी पंचायत सीधी के अध्यक्ष दिलीप सितानी, स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष हल्के सोनी, केशरवानी समाज के अध्यक्ष विजय गुप्ता, मार्गदर्शक सदस्य चंद्रभान बसंतानी, माखनलाल गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, कोर कमेटी के सदस्य राजेन्द्र सिंह चौहान, कमल कामदार, नरेंद्र केसरवानी सोनू, कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद मिश्रा, पंकज सिंह चौहान, संतोष सिंह गहरवार, सदस्य उमेश सोनी, सतीश गुप्ता अखिलेश गुप्ता, वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, वरिष्ठ समाजसेवी मीना गुप्ता, केसरवानी महिला सभा के अध्यक्ष संगीता केसरवानी, नीता गुप्ता, सोनांचल सेवा समिति के अध्यक्ष मुकेश सोनी, सब्जी फल मंडी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मुन्नालाल जायसवाल युवा व्यापारी संघ के अध्यक्ष सनी मोटवानी कार्यकारी अध्यक्ष रत्नीश सोनी, उपाध्यक्ष शिव शंकर गुप्ता, मंत्री अनूप गुप्ता व अन्य एवं कार्यक्रम का सफल संचालन सब्जी फल मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं युवा व्यापारी संघ के महामंत्री अमित गुप्ता द्वारा किया गया।




