क्राइम

अमिलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खेत में उगाई जा रही गांजे की फसल नष्ट; आरोपी गिरफ्तार

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमिलिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खेत में अवैध रूप से गांजे की खेती करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खेत से 5 किलोग्राम वजनी तीन हरे गांजे के पौधे जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार 5 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम रामनगर कला निवासी यदुनाथ यादव (51) अपने खेत में केले के पेड़ों के बीच बिक्री के उद्देश्य से अवैध रूप से गांजे की खेती कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक आर.के. बैस के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी।

तलाशी के दौरान खेत से करीब 8 फीट ऊंचाई वाले तीन हरे गांजे के पौधे बरामद किए गए। जब्त किए गए पौधों का कुल वजन 5 किलोग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके पर ही पौधों को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के विरुद्ध अमिलिया थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल सीधी भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आर.के. बैस, उपनिरीक्षक राजमणि अहिरवार, सहायक उपनिरीक्षक उग्रभान मिश्रा, प्रधान आरक्षक विक्रम सिंह, प्रधान आरक्षक राजभान प्रजापति तथा आरक्षक दीपेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती, तस्करी और बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button