सीधी

कलेक्टर ने गांधी ग्राम कन्या आश्रम का किया आकस्मिक निरीक्षण, छात्राओं से सामान्य ज्ञान पर किया संवाद

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। कलेक्टर विकास मिश्रा ने रविवार को आदिवासी कन्या आश्रम शाला गांधी ग्राम का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई और सामान्य ज्ञान की जानकारी ली। सामान्य ज्ञान से जुड़े सवालों के सही जवाब देने वाली छात्राओं को कलेक्टर ने पेन एवं पुस्तक देकर पुरस्कृत किया।

कलेक्टर ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपने हाथों से मिठाई और नाश्ता भी परोसा। उन्होंने छात्राओं से पूरी लगन और नियमितता के साथ पढ़ाई करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वे समय-समय पर छात्राओं के बीच पहुंचकर आश्रम शाला की व्यवस्थाओं और पढ़ाई की स्थिति की जानकारी लेते रहेंगे।

आश्रम की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने छात्रावास की स्वच्छता, भोजन व्यवस्था, छात्राओं की उपस्थिति एवं अनुशासन, शैक्षणिक गतिविधियों, स्वास्थ्य-सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। व्यवस्थाएं बेहतर पाए जाने पर उन्होंने अधीक्षिका कांति वर्मा के प्रबंधन की सराहना की।

निरीक्षण में छात्रावास में करीब 95 प्रतिशत छात्राओं की उपस्थिति, निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन व्यवस्था और नियमित शैक्षणिक गतिविधियां संचालित पाई गईं। इसके साथ ही स्वच्छता, अनुशासन, बागवानी, योग एवं सांस्कृतिक गतिविधियां भी संचालित मिलीं। आश्रम शाला में शिकायतों की स्थिति भी शून्य पाई गई।

अधीक्षिका को ‘बेस्ट स्टार ऑफ द मंथ’ के लिए चयनित करने के निर्देश

कलेक्टर ने आश्रम शाला में बेहतर व्यवस्थाओं को प्रोत्साहित करने के लिए अधीक्षिका कांति वर्मा को ‘बेस्ट मैनेजमेंट–बेस्ट स्टार ऑफ द मंथ’ सम्मान के लिए चयनित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने संबंधित विभाग को अधीक्षिका को 28 सितंबर को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किए जाने के लिए आमंत्रित करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान सहायक परियोजना प्रशासक पी.के. पाण्डेय, मंडल संयोजक संजय सिंह, अधीक्षिका कांति वर्मा, आश्रम शाला के कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button