क्राइम

काले बैग ने खोला राज, पड़रा बाईपास पर पुलिस ने बाइक सवार को दबोचा

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। जमोड़ी पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पड़रा बाईपास पर एक बाइक सवार को 1 किलो 800 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी काले रंग के बैग में गांजे के दो पैकेट रखकर ले जा रहा था।

मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पड़रा बाईपास स्थित प्रतीक्षालय के सामने घेराबंदी की। बाइक सवार को रोककर तलाशी लेने पर उसके बैग से गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान दिलीप सिंह सेंगर (40), निवासी पड़खुड़ी नंबर-1, जमोड़ी के रूप में हुई है।

पुलिस ने गांजे की अनुमानित कीमत ₹30 हजार बताई है। इसके अलावा परिवहन में इस्तेमाल की जा रही करीब ₹1 लाख कीमत की मोटरसाइकिल (MP53 ZF 1870) भी जब्त की गई। इस तरह कुल ₹1.30 लाख का मशरूका जब्त किया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8, 20(B), 27(A) और 29 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। गांजे के स्रोत और इससे जुड़े नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार पूरी तलाशी और जब्ती की कार्रवाई की वीडियोग्राफी ई-साक्ष्य एप के माध्यम से की गई। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button