सीधी

वायरल वीडियो पर कलेक्टर की सख्ती, पटवारी निलंबित; पूरे मामले की जांच शुरू

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। ग्राम माटा में पटवारी का एक बुजुर्ग व्यक्ति की पीठ पर सवार होकर पानी से भरे गड्ढे को पार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देश पर पटवारी नीलेश नामदेव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर कलेक्टर बी.पी. पाण्डेय ग्राम माटा पहुंचकर पूरे प्रकरण की जांच कर रहे हैं। प्रशासन वायरल वीडियो के साथ ग्रामीणों की शिकायतों की भी जांच कर रहा है।

ग्रामीणों ने जनसुनवाई में दी गई शिकायतों में शासकीय पट्टा, पीएम किसान सम्मान निधि, जाति और जन्म प्रमाण पत्र सहित विभिन्न कार्यों के लिए सेवा शुल्क मांगे जाने का आरोप लगाया है।

एसडीएम गोपद बनास प्रिया पाठक ने प्रथम दृष्टया असंवेदनशील एवं अपमानजनक व्यवहार पाए जाने पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 9 के तहत निलंबन की कार्रवाई की है।

अधिकारियों के अनुसार जांच पूरी होने के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button