सीधी

12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत, सीधी समेत चार जगहों पर होगा आयोजन

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। 12 सितंबर 2026 को जिला न्यायालय सीधी सहित चुरहट, रामपुर नैकिन और मझौली के सिविल न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इसके प्रचार-प्रसार के लिए जिला न्यायालय परिसर से प्रचार वाहन रवाना किया गया।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागलाल दिनकर ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया। वाहन के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पंपलेट व फ्लैक्स के जरिए लोक अदालत की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

लोक अदालत में राजीनामा योग्य आपराधिक एवं सिविल प्रकरण, चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना दावा, पारिवारिक विवाद, भरण-पोषण, विद्युत अधिनियम सहित विभिन्न मामलों का आपसी सहमति और सुलह-समझौते के आधार पर निराकरण किया जाएगा। प्री-लिटिगेशन मामलों को भी इसमें शामिल किया जाएगा।

विद्युत प्रकरणों में उपलब्ध विशेष छूट की जानकारी भी प्रचार वाहन के माध्यम से दी जाएगी। न्यायिक अधिकारियों ने आमजन और संबंधित पक्षकारों से नेशनल लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी, अधिवक्ता, पैनल लॉयर्स तथा विद्युत विभाग एवं नगर पालिका के अधिकारी मौजूद रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button