क्राइम
जमोडी पुलिस ने अवैध नशीली कफ सिरप का व्यापार करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

जमोडी पुलिस ने अवैध नशीली कफ सिरप का व्यापार करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी l पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जमोड़ी द्वारा अवैध नशीली कफ सिरप के आरोपी से 3310 रुपये कीमती 23 नग कफ सिरप के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार l
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि थाना प्रभारी जमोड़ी को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की नाग मंदिर के पीछे जयसवाल कॉलोनी में एक व्यक्ति ने झोले में अवैध कफ सिरप बेचने के फिराक में बैठा हुआ है जिसकी जानकारी मिलते ही जमोड़ी थाना प्रभारी द्वारा तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को झोले में कफ सिरप के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है l


