क्राइम

रीवा में पुलिस ने नशे के नए सामान के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आईजी महेंद्र सिंह सिकरवार ने नशे के खिलाफ जोनल टीम बनाई थी, जिसके साथ पुलिस ने यह कार्रवाई की।पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई कर तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से नशीली सिरप के साथ वाहन और अन्य सामान भी बरामद किया गया।

ar 728 ad
AR News Live

जिसकी कुल कीमत 21 लाख रुपए बताई जा रही है।आईजी महेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई कर आरोपियों के साथ कोरेक्स भी पकड़ा। मुखबिर की सूचना के बाद सोहागी पुलिस ने सोहागी टोल प्लाजा से आगे झिरिया में संयुक्त छापेमारी कर एक सफेद रंग की कार पकड़ी।

जिसमें 1680 कोरेक्स की बोतलें मिलीं। कोई दस्तावेज नहीं मिलने पर आरोपी रोहित तिवारी की कार जब्त कर माल जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।वहीं दूसरी कार्रवाई पुलिस ने बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में की। यहां एक सफेद रंग की बोलेरो कार में 2160 बोतल प्रतिबंधित कोरेक्स सिरप मिली। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही वाहन को भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने कुल 3840 शीशी नशीली कफ सिरप जब्त की है। जिसकी कीमत लगभग 6 लाख 91 हजार रुपए है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button