ब्रेकिंग न्यूज़

सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कोदौरा मे शनिवार की देर रात 10 बजे सड़क हादसा हो गया,जिसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है तो वही दूसरा गंभीर रूप से घायल है। साथ ही तीसरे व्यक्ति को भी मामूली चोट आई है।

ar 728 ad
AR News Live

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा तब हुआ जब बाइक क्रमांक MP17ZD2132 में सवार होकर 3 लोग अमिलिया से हनुमना की ओर जा रहे थे। उसी समय किसी अज्ञात बोलेरो वाहन ने बाइक सवार तीनों लोगों को टक्कर मार देने के बाद वहा से भाग गए। जैसे ही इस घटना के संबंध में अमिलिया पुलिस को जानकारी मिली तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमिलिया में भर्ती कराया है।

वही इस पूरे घटनाक्रम में राकेश बढ़ई पिता रामदयाल बढ़ई उम्र 30 वर्ष की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है तथा वीरेंद्र धर द्विवेदी (36) को गंभीर चोट आई है व पुष्पेंद्र कुमार विश्वकर्मा (19) मामूली घायल हुए हैं।

अमिलिया थाना प्रभारी राजेश पांडे ने बताया की घटना की जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी और मृतक के शव का पंचनामा तैयार करते हुए तथा घायल को अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है और जांच की जा रही

है।

AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button