क्राइम

रीवा के गुढ़ में हुए गैंगरेप मामले के आरोपियों का आज गुड़ पुलिस ने कस्बे में ही जुलूस निकाला

ar 728 ad
AR News Live

रीवा के गुढ़ में हुए गैंगरेप मामले के आरोपियों का आज गुड़ पुलिस ने कस्बे में ही जुलूस निकाला। पुलिस आरोपियों को थाने से गुढ़ बस स्टैंड तक पैदल ले गई, यह सीन देख लोगो को बॉलीवुड की फिल्म सिंघम याद आई, इस दौरान आरोपियों को देखने के लिए रास्ते में लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोग आरोपियों का वीडियो बनाते रहे। आपको बता दें कि पुलिस ने वारदात में शामिल आठ आरोपियों को एक दिन पहले ही गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से वारदात में मदद करने वाले तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया

 

जबकि गैंगरेप करने वाले पांच आरोपियों को एक दिन की रिमांड पर लिया गया था। आज रिमांड अवधि खत्म होने के बाद पुलिस एक बार फिर आरोपियों का थाने से जुलूस निकालकर गुढ़ बस स्टैंड तक ले गई। मालूम हो कि 21 अक्टूबर को गुढ़ के प्रसिद्ध बाबा भैरवनाथ मंदिर के पास पहाड़ी पर पिकनिक मनाने गए नौ जोड़ों पर पार्टी मना रहे आठ वहशी दरिंदों ने जानलेवा हमला कर दिया था।

 

 

पुलिस ने इस मामले में करीब 300 लोगों को राउंडअप किया है थाना प्रभारी शैल यादव की मानें तो आरोपी दोस्त ही नहीं बल्कि रिश्तेदार भी हैं जो बेटे की जन्मदिन पार्टी मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे और शराब पार्टी के बाद उन्होंने वहां पिकनिक मनाने गए दंपत्ति के साथ दरिंदगी की। आरोपियों ने पति के सामने ही पत्नी के साथ गैंगरेप किया और उसके साथ मारपीट भी की। फिलहाल पुलिस ने तीन आरोपियों को एक दिन पहले ही जेल भेज दिया है, जबकि रिमांड पर लिए गए पांचों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button