क्राइम

मामूली विवाद में बेटे ने लाठी-डंडों से पीटकर की पिता की हत्या

ar 728 ad
AR News Live

सिंगरौली। जिले के सरई थाना क्षेत्र के गन्नई गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपने ही पिता की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

 

पुलिस के अनुसार आरोपी बाबूलाल उर्फ राजाराम का किसी बात को लेकर अपने पिता से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर उसने पिता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में गंभीर चोट लगने से पिता की मौके पर ही मौत हो गई।

AR News Live

सूचना मिलते ही सरई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार पिता-पुत्र के बीच पहले भी विवाद की स्थिति बनती रही थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button