क्राइम

हत्या के चार आरोपी और एक विधि विरुद्ध बालक गिरफ्तार

जादू-टोना के शक में की गई हत्या, पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव और एसडीओपी कुसमी रोशनी ठाकुर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कुसमी उप निरीक्षक भूपेश बैस के नेतृत्व में कुसमी पुलिस ने हत्या के चार आरोपियों और एक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई के उपरांत चारों आरोपियों को जेल तथा विधि विरुद्ध बालक को बाल सुधार गृह में दाखिल कराया है।

 

घटना विवरण

20 फरवरी 2025 को फरियादी उदय कुमार सिंह (44), निवासी मेड़रा, हाल निवासी पिपरहा ने पुलिस को सूचना दी कि उनके माता-पिता मान सिंह और चिरौजिया सिंह तथा छोटे भाई दलश्रृगार सिंह पुराने घर मेड़रा में रहते थे। फरियादी ने बताया कि उनके चचेरे भाई इन्द्रभान सिंह का पुत्र समर बहादुर सिंह, जो महाराष्ट्र में था, की मृत्यु हो गई थी। इस घटना के पीछे उनकी माँ चिरौजिया सिंह पर जादू-टोना करने का शक किया जा रहा था।

 

19 फरवरी 2025 की रात लगभग 7:30 से 8:00 बजे के बीच, आरोपी बुद्धराज सिंह (पुत्र इन्द्रभान सिंह), संतोष सिंह (पुत्र सुखदेव सिंह) और अजय सिंह (पुत्र देवीदीन सिंह) मोटरसाइकिल से फरियादी के पुराने घर मेड़रा पहुंचे। उन्होंने फरियादी की माँ को गालियाँ दीं, थप्पड़ मारे और जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर पिपरहा ले गए। वहां, बुद्धराज सिंह और संतोष सिंह ने लाठी-डंडों से तथा अजय सिंह ने लात-घूसों से मारपीट की। जब फरियादी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उसे भी लाठी से मारा गया। किसी तरह जान बचाकर भागकर उन्होंने डायल 100 पर सूचना दी।

 

पुलिस के आने पर फरियादी को उसकी माँ चिरौजिया सिंह के बेहोश पड़े होने की सूचना मिली। उन्हें अस्पताल कुसमी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई

इस मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों और एक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपी इस प्रकार हैं:

1. राजनारायण सिंह गोंड़ (19), निवासी रामपुर, थाना कुसमी

2. दिलीप कुमार सिंह (24), निवासी पिपरहा, थाना कुसमी

3. अजय कुमार सिंह (24), निवासी नचनी महुआ, थाना मझौली

4. संतोष सिंह गोंड़ (26), निवासी कोड़ार, थाना कुसमी

 

चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल सीधी भेज दिया गया। वहीं, एक विधि विरुद्ध बालक को बाल कल्याण अधिकारी द्वारा गिरफ्तार कर माननीय किशोर न्यायालय सीधी में पेश किया गया, जहां से उसे बाल संप्रेषण गृह, जिला रीवा भेजा गया।

 

पुलिस टीम का योगदान

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक भूपेश बैस, सहायक उप निरीक्षक डी.के. रावत, आरक्षक दिनेश सिंह, अमित सिंह, पंकज सिंह तथा कुसमी पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

 


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button