क्राइम

नशीली कफ सिरप की बिक्री करने जा रहे आरोपी को जमोड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

118 शीशी नशीली कफ सिरप जप्त, अनुमानित कीमत 23,010 रुपये

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जमोड़ी उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस ने नशीली कफ सिरप की बिक्री करने जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जिला जेल सीधी भेज दिया गया।

 

घटना का विवरण

मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए जमोड़ी पुलिस की टीम ने दिनांक 21 फरवरी 2025 को नाग मंदिर के पीछे, जायसवाल कॉलोनी, दक्षिण करौंदिया में दबिश दी। इस दौरान आरोपी मोहम्मद आशिफ खान (पिता मोहम्मद सईद, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम थनहवा टोला) को मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 118 शीशी नशीली आनरेक्स कफ सिरप जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 23,010 रुपये बताई जा रही है। वहीं, एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

 

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई एवं न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जिला जेल सीधी भेज दिया गया।

 

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक बीरभान साकेत, प्रधान आरक्षक 326 गुरुप्रशन्न सिंह, महिला प्रधान आरक्षक 433 किरण मिश्रा, प्रधान आरक्षक 244 लल्लू विश्वकर्मा, आरक्षक 86 के.पी. सिंह, आरक्षक 449 सतीश तिवारी एवं सायबर सेल टीम सीधी की विशेष भूमिका रही।

 

पुलिस प्रशासन ने आम जनता से नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री एवं तस्करी की सूचना तुरंत देने की अपील की है, ताकि इस प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

 


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button