क्राइम

चोरी करते पकड़े जाने पर चाकू से जानलेवा वार — जमोड़ी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जमोड़ी उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए थाना जमोड़ी पुलिस ने चोरी का प्रयास करते हुए फरियादी पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को त्वरित कार्रवाई कर गिरफ्तार कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेजा है।

 

फरियादी अनिल कुमार द्विवेदी पिता जानकीराम द्विवेदी, उम्र 43 वर्ष, निवासी हटवा थाना बहरी (हाल मुठिगवां थाना जमोड़ी) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 17/10/2025 की रात्रि भोजन कर अपने नव-निर्मित मकान में सो रहे थे। दिनांक 18/10/2025 को अल सुबह लगभग 02:30 बजे घर के पीछे से असामान्य आवाज सुनाई देने पर जग गए , जहां देखा कि सन्नू साकेत पिता मुन्ना साकेत निवासी मुठिगवां उनके घर का लोहा (सरिया) चोरी कर रहा था।

 

फरियादी द्वारा आपत्ति जताने पर आरोपी ने हाथ में लिए चाकू से उन पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उन्हें शरीर में कई गंभीर चोटे आईं। घटना के पश्चात आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में परिजनों की मदद से फरियादी को जिला अस्पताल सीधी में भर्ती कराया गया।एवं रिपोर्ट पर तत्काल थाना जमोड़ी में धारा 109, 296, 115(2) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

 

पुलिस की मुस्तैदी से आरोपी गिरफ्तार

थाना प्रभारी उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र एवं सघन तलाशी अभियान के परिणामस्वरूप आरोपी सन्नू साकेत को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। विधिसम्मत कार्रवाई उपरांत उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर उसे जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया।

 

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:

इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक वीरभान साकेत, सहायक उप निरीक्षक आर.डी. साकेत, प्रधान आरक्षक महेंद्र, सुनील बागरी, अशोक बहरोलिया तथा आरक्षक के.पी. सिंह, ललित एवं नीरज का सराहनीय योगदान रहा।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button