सीधी

रीवा-सीधी मार्ग पर बड़ा हादसा: टैंकर पलटने से घंटों तक जाम

ar 728 ad
AR News Live

सीधी: रविवार के दिन सोनवर्षा टोल प्लाजा के समीप वीर फ्यूल्स के पास एक आयल टैंकर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया. हादसे के चलते रीवा-सीधी राष्ट्रीय मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है.

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। टोल प्लाजा की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल टैंकर चालक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय सीधी भेजा गया.

 

सड़क पर टैंकर पलटने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मार्ग बाधित होने के कारण कुछ वाहन तेंदुआ से प्रधानमंत्री सड़क होते हुए हवाई पट्टी पनवार के रास्ते सीधी की ओर निकले.

 

वहीं मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंच करके लगे हुए जाम को खुलवाने का प्रयास किया गया है बता दें कि तेज रफ्तार की वजह से यह पूरा मामला निकलकर सामने आए हैं जिसकी वजह से यह तेल से भरा हुआ टैंकर पलटा है.

 

लापरवाही पूर्वक लोग वहां चलते हैं जिसकी वजह से उसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है और काफी दुर्घटनाएं होती हैं.

 

फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है तथा सड़क से टैंकर हटाने और यातायात बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है.


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button