क्राइम

सेमरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 1180 शीशी प्रतिबंधित सिरप जब्त, आरोपी गिरफ्तार

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। रीवा जोन के पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत के निर्देशन में मेडिकल नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, सेमरिया पुलिस कार्रवाई में एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव और एसडीओपी चुरहट आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी उप निरीक्षक केदार परोहा के नेतृत्व में टीम ने नशीली कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद की।

मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई

थाना प्रभारी को सूचना मिली कि एक स्कॉर्पियो वाहन में प्रतिबंधित कफ सिरप की बड़ी मात्रा लाई जा रही है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल टीम गठित की गई और रणनीतिक रूप से घेराबंदी कर कार्रवाई की गई।

1180 शीशी सिरप और वाहन सहित ₹12.52 लाख का मसरूका जप्त

पुलिस टीम ने मिर्चवार के पास घेराबंदी के दौरान आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग गया। बाद में ग्राम तिलमनडाड़ी हरिजन बस्ती के पास पुनः घेराबंदी कर स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक MP18 T 3683 सहित आरोपी सूरज तिवारी (पिता चिंतामणि तिवारी, उम्र 28 वर्ष, निवासी जिला शहडोल) को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के कब्जे से जब्त सामग्री:

  • 1180 शीशी ऑनरेक्स कफ सिरप (मूल्य ₹2,37,770)
  • स्कार्पियो वाहन (मूल्य ₹10,00,000)
  • मोटोरोला मोबाइल फोन (मूल्य ₹15,000)

कुल जप्त मसरूका ₹12,52,770 का बताया गया है।

आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया और उसके विरुद्ध धारा 8, 21, 22, 29 एनडीपीएस एक्ट, 5/13 ड्रग्स कंट्रोल एक्ट एवं धारा 238B BNS के तहत अपराध दर्ज किया गया। पूछताछ जारी है कि यह नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और कहां पहुंचाया जाना था।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस अभियान में थाना प्रभारी उप निरीक्षक केदार परोहा, सहायक उप निरीक्षक भूपेंद्र बागरी, प्रधान आरक्षक जगदीश सिंह, पंकज विश्वकर्मा, आरक्षक मनीष शुक्ला, विनीत सिंह, भूपेंद्र बागरी और प्रकाश सिंह बघेल की भूमिका सराहनीय रही। यह कार्रवाई मेडिकल नशे की तस्करी पर रोक लगाने और युवाओं को उसके दुष्प्रभाव से बचाने की दिशा में पुलिस प्रशासन की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

 


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button