ब्रेकिंग न्यूज़

बेहतर शिक्षा के लिए संसाधनों की कमी नही होने दूंगा -डी ई ओ पवन कुमार सिंह 

ar 728 ad
AR News Live

बेहतर शिक्षा के लिए संसाधनों की कमी नही होने दूंगा -डी ई ओ पवन कुमार सिंह

 

सीधी-सीधी जिले के नवागत जिला शिक्षा अधिकारी पवन कुमार सिंह शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर अभी से ही चौकन्ना देखें जा रहें हैं नवीन शिक्षा सत्र के तहत विद्यालयों मे प्रवेश तो अप्रैल माह मे ही हो चुका है लेकिन ठीक 3 सप्ताह बाद यानी 15 जून से विद्यालय मे पठन पाठन का कार्य भी शुरु हो जायेगा जिसके लिए डी ई ओ पवन कुमार सिंह द्वारा अभी से तैयारियां शुरु कर दी गयी हैं जो विद्यालय के प्राचार्यो प्रधानाध्यापको को दिशा निर्देश भी दे रहें हैं उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम आये इसके लिए जिन जगहों पर संबंधित विषयो के शिक्षक उपलब्ध नही हैं वहां समय पर अतिथि शिक्षक भी नियुक्त कर दिए जायेंगे पलपल टाइम्स ब्यूरो से चर्चा के दौरान शिक्षा व्यवस्था को लेकर डी ई ओ पवन कुमार सिंह ने कहा की इस वर्ष 10 वी का परीक्षा परिणाम पुरे मध्यप्रदेश मे जिले का 16 वा स्थान है 12 वी मे प्रदेश मे पांचवा स्थान है और रीवा संभाग मे पहला स्थान है हमारे जिले मे अध्ययन अध्यापन समयानुसार समस्त कर्मचारी विद्यालय मे उपस्तिथ होकर बेहतर शिक्षा प्रदान कर रहें है सांथ ही बच्चों के अभिभावक भी पठन पाठन मे अच्छी रूचि ले रहें हैं आज पढ़ाई के प्रति एक माहौल बन गया है सभी स्कूलो के बच्चों कम्पटीशन एवं प्रतिस्पर्धा के सांथ पढ़ाई कर रहे हैं यह बहुत ही अच्छी बात है आने वाले समय मे मेरा प्रयास रहेगा की परीक्षा परिणाम और अच्छा बढ़े हमारे बच्चे ऐसे हैं जो की पढ़ने मे बहुत अच्छे हैं जिन स्कूलो मे कुछ विषयो के शिक्षक नही है मेरा प्रयास रहेगा की अतिथि शिक्षकों द्वारा अन्य टीम बनाएंगे जिससे पठन पाठन की अच्छी सुविधा मिल सके जहाँ भी समस्या है उसका निराकरण समय पर किया जायेगा मेरा प्रयास रहेगा की आने वाले समय मे हमारा रिजल्ट और अच्छा बेहतर हो हमारा पूरा स्टॉफ शैक्षणिक समस्त स्टॉफ पठन पाठन मे अच्छी रूचि लेते हैं मेरा यह भी प्रयास रहेगा कि बच्चों को पठन पाठन मे कोई भी समस्या न हो पढ़ाई के लिए संसाधनो कि कमी नही होने दूंगा आने वाले समय मे और बेहतर परिणाम आये पूरा प्रयास रहेगा।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button