क्राइम

अमिलिया पुलिस ने 1.5 किलो गांजा के साथ तस्कर को दबोचा, ₹15 हजार का माल जब्त

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत अमिलिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 15 हजार रुपये मूल्य का गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत, उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा रेंज हेमंत चौहान, पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी तथा एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमिलिया निरीक्षक आर.के. बैस के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खड़बड़ा में एक व्यक्ति बिक्री के उद्देश्य से अवैध गांजा रखे हुए है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और पीयूष तिवारी (33) पिता देवेंद्र तिवारी, निवासी सहजी, थाना अमिलिया को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल सीधी भेज दिया गया।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश बैस, उपनिरीक्षक राजमणि अहिरवार, सहायक उपनिरीक्षक उग्रभान मिश्रा, प्रधान आरक्षक विक्रम सिंह, राजेन्द्र सिंह, आरक्षक संदीप चौबे, रघुराज सिंह, बृजेश बैस, अभिषेक चौधरी, रामचरित पाण्डेय तथा महिला आरक्षक संगीता बैस की भूमिका सराहनीय रही।

जिला पुलिस ने कहा है कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि नशे के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा सके।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button