सीधी

नाबालिग छात्रा का अपहरण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चौकी खड्डी पुलिस ने छात्रा को सकुशल किया बरामद

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। चौकी खड्डी पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्रा को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में गंभीर धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी तथा एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में चौकी खड्डी एवं थाना रामपुर नैकिन पुलिस द्वारा की गई।

पुलिस के अनुसार, 30 जून 2026 को ग्राम पेपखरा निवासी एक व्यक्ति ने चौकी खड्डी में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री, जो कक्षा 12वीं की छात्रा है, 29 जून को घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम खमरिया, थाना सेमरिया, जिला रीवा में दबिश दी, जहां से नाबालिग छात्रा को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में बीएनएस की धारा 96, 64(2)(m) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5(L)/6 का इजाफा किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक नीरज कुमार, आरक्षक वेदप्रकाश, आरक्षक दीपेंद्र सिंह तथा साइबर सेल सीधी से कृष्णमुरारी द्विवेदी की भूमिका सराहनीय रही।

जिला पुलिस ने कहा है कि महिला एवं बच्चों से जुड़े अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है और ऐसे मामलों में त्वरित एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button