क्राइम

गांजा तस्करी में संलिप्त आरोपी गिरफ्तार, 12 हजार रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जप्त  

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव व एसडीओपी मझौली सुश्री रोशनी ठाकुर के मार्गदर्शन में मझौली थाना एवं पथरौला पुलिस ने गांजा तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

 

चौकी प्रभारी पथरौला उप निरीक्षक प्रीती वर्मा को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लेदरीपार (उडेसा) में संदीप साकेत नामक युवक अपने घर में अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गठित कर संदीप साकेत के घर पर दबिश दी गई। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संदीप साकेत पिता श्यामलाल साकेत (उम्र 19 वर्ष) निवासी लेदरीपार (उडेसा), चौकी पथरौला, थाना मझौली, जिला सीधी बताया।

 

आरोपी के घर की तलाशी लेने पर उसके कमरे से एक पॉलिथीन में रखा 1 किलो 138 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 12,000 रुपये आंकी गई। पुलिस ने विधिवत मादक पदार्थ को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20बी के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने के बाद उसे जिला जेल सीधी भेज दिया गया।

 

इस संपूर्ण कार्रवाई में चौकी प्रभारी पथरौला उप निरीक्षक प्रीती वर्मा, प्रधान आरक्षक दिनेश सिंह, आरक्षक गेंदेलाल सिंह, सैनिक जीत सिंह एवं चालक आरक्षक सुंदरलाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने की उम्मीद जताई जा रही है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button