ब्रेकिंग न्यूज़
*एमपी : मुख्यमंत्री ने मऊगंज अपर कलेक्टर रहे अशोक कुमार ओहरी को किया सस्पेंड…*

*एमपी : मुख्यमंत्री ने मऊगंज अपर कलेक्टर रहे अशोक कुमार ओहरी को किया सस्पेंड…*
🛑 *एमपी : बड़ी ख़बर*
मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर मऊगंज जिले के अपर कलेक्टर रहे अशोक कुमार ओहरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है,
सीएम ने ट्वीट कर कहा कि मध्य प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है,
नागरिकों के हितों से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,
पूर्व में भी शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी जा चुकी है कि जमीन नामांतरण, बंटवारा आदि मामलों के निराकरण में गंभीरता बरतें, सरकार अपने नागरिकों को बेहतर, त्वरित और पारदर्शी तरीके से सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।




