डिप्टी CM के आवास घेराव मामले में FIR, युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष समेत 6 पर केस

रीवा में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के आवास के घेराव और कथित तौर पर जबरन प्रवेश के प्रयास के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। अमहिया थाना पुलिस ने युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार समेत छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
बताया गया कि प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम के आवास के बाहर नारेबाजी की और अंदर प्रवेश का प्रयास किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई थी।
घटना के विरोध में मंगलवार को भाजपा और व्यापारी संघ की ओर से आईजी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान ज्ञापन सौंपकर मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान की घटनाओं और उपलब्ध वीडियो फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है।




