क्राइम

पुलिस कप्तान के निर्देशन में अवैध नशे के विरूद्ध लगातार जारी है सीधी पुलिस की कार्यवाही, थाना कमर्जी एवं चौकी बम्हनी पुलिस ने लगभग 22 लाख रूपये मशरुके के साथ 40 हजार रूपये कीमती मादक पदार्थ जप्त कर 6 माह से फरार एक आरोपी के साथ 2 अन्य को गिरफ्तार कर किया न्यायलय पेश

ar 728 ad
AR News Live

पुलिस कप्तान के निर्देशन में अवैध नशे के विरूद्ध लगातार जारी है सीधी पुलिस की कार्यवाही, थाना कमर्जी एवं चौकी बम्हनी पुलिस ने लगभग 22 लाख रूपये मशरुके के साथ 40 हजार रूपये कीमती मादक पदार्थ जप्त कर 6 माह से फरार एक आरोपी के साथ 2 अन्य को गिरफ्तार कर किया न्यायलय पेश

 

सीधी।

 

पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव व एसडीओपी चुरहट आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी कमर्जी उनि शेषमणि मिश्रा व थाना प्रभारी चुरहट निरीक्षक पुष्पेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में सीधी पुलिस 40 हजार रूपये कीमती 233 शीशी नशीली कफ सिरप जप्त कर तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।

मामले का संक्षिप्त विवरण

*1* दिनांक 30/12/2023 को थाना प्रभारी कमर्जी उनि शेषमणि मिश्रा थाना के अपराध क. 325/23 धारा 5/13 इम्स कन्ट्रोल एक्ट, एवं 8/21,22 एनडीपीएस एक्ट में फरार आरोपी राजू उर्फ राजकुमार कुशवाहा निवासी मरसर के बहरी में होने की सूचना प्राप्त हुई जो उक्त आरोपी पता तलास हेतु मय हमराह स्टॉफ के बहरी तरफ रवाना हुआ थे जो अमिलिया बहरी मार्ग में जाते समय सूचना मिली कि आरोपी राजकुमार उर्फ राजू कुशवाहा सीधी तरफ से होकर पटपरा आने वाला है जो वापस पटपरा आते समय पुनः जरिये मुखबिर इस आशय की सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की डस्टर वाहन क्रमांक एमपी 19 सीबी 1605 में राजकुमार उर्फ राजू कुशवाहा अवैध कोरेक्स सीरप रखे हुये सीधी तरफ से पटपरा की ओर आ रहा है जिसके आगे आगे एक गोल्डन कलर की इनोवा बाहन क्रमांक UP 80 BB 1469 का चालक रेकी करते हुये आगे आगे आ रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराते हुये स्वयं के नेतृत्व में टीम गठित कर गऊघाट सोननदी पुल पहुंचकर सीधी पटपरा मेन रोड पर चेकिंग लगाकर घेराबंदी कर राजकुमार उर्फ राजू कुशवाहा के आने की प्रतीक्षा की गई जो कुछ समय पश्चात् सीधी तरफ से एक इनोवा गाडी तथा उसके पीछे एक सफेद रंग की डस्टर गाडी आती हुई दिखायी दी जो उन दोनो गाड़ियों को रोका गया। आगे वाली इनोवा गाडी क्रमांक UP 80 BB 1469 में एक व्यक्ति चालक के रूप में बैठा पाया गया जो नाम पता पूछा जो अपना नाम बृजलाल कुशवाहा पिता ददई कुशवाहा उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम धूतपुरा थाना बहरी जिला सीधी का होना बताया तथा पीछे वाली सफेद रंग की डस्टर वाहन क्रमांक MP 19 CB 1605 को भी चेक किया गया जिसमें एक व्यक्ति चालक के रूप में बैठा पाया गया जिसका नाम पता पूछा जो अपना नाम राजकुमार उर्फ राजू कुशवाहा पिता रामनारायण कुशवाहा उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम मरसर थाना कमर्जी जिला सीधी का होना बताया तथा राजकुमार कुशवाहा ने इनोवा गाडी चला रहे बृजलाल कुशवाहा को अपना ममेरा भाई होना बताया, उक्त दोनो संदेहियों की जामा तलाशी ली गई जो बृजलाल कुशवाहा के पैन्ट की जेब से एक सैमसंग कम्पनी का कीपैड वाला मोबाइल फोन तथा राजकुमार उर्फ राजू कुशवाहा की पैन्ट की जेब से दो नग एन्ड्राइड मोबाइल फोन बरामद हुआ। इसके बाद बृजलाल कुशवाहा के इनोवा बाहन क्रमांक UP 80 BB 1469 की तलाशी ली गई जो कोई वस्तु बरामद नहीं हुई इसके बाद राजकुमार उर्फ राजू कुशवाहा के कब्जे के डस्टर वाहन क्रमांक MP 19 CB 1605 की तलाशी ली जाने पर गाड़ी की डिग्गी खोलकर देखने पर डिग्गी में पीछे एक खाकी रंग का कार्टून रखा दिखा जिसे समक्ष गवाहान विधिवत खोलकर देखने पर 100-100 एमएल वाली 120 शीशी आनरेक्स कफ सीरप कीमती 18000/- रुपये की रखी पाये जाने पर उक्त दोनो संदेहियों से सीरप रखने तथा बिक्री करने के संबंध में वैध कागजात चाहे गये जिनके द्वारा मौके पर कोई कागजात नहीं पेश किया गया जो साक्षीगणो के समक्ष संदेही राजकुमार उर्फ राजू कुशवाहा के कब्जे से बरामद खाकी रंग के कार्टून के अन्दर 120 शीशी अवैध आनरेक्स कफ सीरप, दो नग एन्ड्राइड मोबाइल फोन व सफेद रंग की डस्टर वाहन क्रमांक MP 19 CB 1605 तथा संदेही बृजलाल कुशवाहा के कब्जे से बरामद एक नग सैमसंग कम्पनी की कीपैड मोबाइल फोन तथा एक अदद इनोवा वाहन क्रमांक UP 80 BB 1469 को जप्त कर कब्जे पुलिस लिया जाकर सीलबंद किया जाकर आरोपी 1/- राजकुमार उर्फ राजू कुशवाहा पिता रामनारायण कुशवाहा उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम मरसर थाना कमर्जी जिला सीधी (म.प्र.) एवं 2/- बृजलाल कुशवाहा पिता ददई कुशवाहा उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम धूतपुरा थाना बहरी जिला सीधी (म.प्र.) से जम सुदा मादक पदार्थ के संबंध में पूछताछ की गई जो उक्त दोनो व्दारा आनरेक्स कफ सीरप का साथ में मिलकर व्यापार करना तथा बिक्री करने हेतु अवैध आनरेक्स कफ सीरप लेकर बहरी से पटपरा की ओर आना बताये जो आरोपीगणो का उक्त कृत्य अपराध धारा 5/13 म.प्र. इम्स कन्ट्रोल एक्ट 1949, 8,21,22 एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत् दण्डनीय पाये जाने पर आरोपियान उपरोक्त को मौके पर गिरफ्तार किया जाकर वैधानिक कार्रवाई उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

 

 

*सराहनीय भूमिका:-* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कमर्जी उनि शेषमणि मिश्रा प्र.आर. सबिता साकेत, आर. नीरज सिंह, ललीत शंकर मिश्रा, संदीप चतुर्वेदी का अहम योगदान रहा।

 

 

*2* बीती रात को गश्त के दौरान चौकी प्रभारी बम्हनी नीरज साकेत को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति मझौली माटा रोड तरफ से मोटरसाइकिल में अवैध नशीली कफ सिरप लेकर बिक्री करने हेतु आ रहा हैं। सूचना प्राप्त होते ही चौकी प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करते हुए उनके निर्देशन पर टीम गठित कर सूचना की तस्वीर एवं कार्रवाई हेतु रवाना हुए। एवं मुखबिर द्वारा बताए अनुसार ग्राम कुसमहर पहुंचकर में रोड में घेराबंदी कर एक मोटरसाइकिल रुकवाया गया जिसमे एक व्यक्ति सवार था एवं उसके आगे मोटरसाइकिल की टंकी में एक बोरी राखी थी जिसकी तलाशी ली गई तो प्रतिबंधित नशीली कब सिरप प्राप्त हुई जो गिनती करने पर 113 शीशी थी। मोटरसाइकिल में बैठे व्यक्ति का नाम पूछा गया तो अपना नाम अभिलेष उर्फ बिल्लू जैसवाल निवासी कुशमहर का बताया। उसके पश्चात आरोपी को चौकी लाया गया एवं आरोपी उक्त का यह कृत्य अपराध धारा 8,21,22 एनडीपीएस एवं 5/13 ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत दंडनीय होने से प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

 

*सराहनीय भूमिका:-* उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी बम्हनी सउनि नीरज साकेत ,सउनि मनोज प्रजापति, प्रआर संजय अहिरवार, मनोज सिंह, सूर्यभान सिंह ,आर रजनीश द्विवेदी, दीपेंद्र सिंह का अहम योगदान रहा।

 

*जप्त सामग्री:-* 233 शीशी नशीली कफ सिरूप कीमती 38 हजार 210 रुपए एवं 1 अदद इनोवा, 1 डस्टर 1 अदद मोटर सायकल, 3 अदद मोबाइल फ़ोन कुल कीमती 21 लाख 20 हजार रुपए, *कुल मशरुका कीमती 21 लाख हजार 58 हजा  र 210 रूपये।*


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button