क्राइम

12 लाख की चोरी का पर्दाफाश: बहरी पुलिस ने आरोपी को दबोचा, 11 लाख के जेवर और मोबाइल बरामद

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। जिले की बहरी थाना पुलिस ने करीब 12 लाख रुपये की चोरी के मामले का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 11 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और एक वनप्लस मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बहरी पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, 24 जून 2026 को ग्राम बहरी निवासी रामरक्षा गुप्ता (50) ने थाना बहरी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके दुकान जाने के दौरान अज्ञात व्यक्ति घर में रखी आलमारी से सोने-चांदी के जेवरात तथा वनप्लस कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल चोरी कर ले गया। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 12 लाख रुपये बताई गई थी।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर विकेश सिंह गहरवार (23), निवासी कुर्सी खाड़, गेट नंबर-03, थाना बैढ़न, जिला सिंगरौली से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात और वनप्लस मोबाइल सहित करीब 11 लाख रुपये का मशरूका बरामद कर लिया।

आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-100/112 पर दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button