सीधी

सीधी में भीषण सड़क हादसा: छुहिया घाटी में दो हिस्सों में बंटा ट्रक, चालक गंभीर रूप से घायल

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र स्थित छुहिया घाटी में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे वाहन दो हिस्सों में बंट गया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रीवा रेफर किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना सुबह करीब 10 बजे हुई। हादसे के दौरान ट्रक का अगला हिस्सा पहाड़ी से नीचे खाई की ओर जा गिरा, जबकि पिछला हिस्सा सड़क पर ही फंस गया। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शी शैलेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि सड़क पर लोगों की भीड़ देखकर उन्होंने अपना वाहन रोका। मौके पर पहुंचने पर ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त अवस्था में दो हिस्सों में बंटा मिला और चालक गंभीर रूप से घायल पड़ा था। स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया।

घटना की सूचना मिलते ही पिपराव चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी शेषमणि मिश्रा ने बताया कि सड़क पर पड़े ट्रक के पिछले हिस्से को हटाने के लिए क्रेन की मदद ली गई। वाहन हटाने के बाद मार्ग पर यातायात को सामान्य कराया गया।

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और चालक द्वारा वाहन पर नियंत्रण खो देना माना जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घायल चालक की पहचान, ट्रक मालिक और दुर्घटना के अन्य कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने वाहन चालकों से घाटी और घुमावदार मार्गों पर निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button