गांजा विक्रेताओं के विरुद्ध कार्यवाही: सीधी पुलिस की सख्त कार्रवाई में तीन गिरफ्तार, 2.9 किलो गांजा जब्त

सीधी। गांजा विक्रेताओं के विरुद्ध कार्यवाही में सीधी पुलिस ने गुरुवार को एक बड़ा अभियान चलाते हुए तीन अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कुल 2 किलो 970 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन में संपन्न हुई।
गांजा विक्रेताओं के विरुद्ध कार्यवाही का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक ने किया
पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के कुशल निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव और SDOP चुरहट श्री आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। गांजा विक्रेताओं के विरुद्ध कार्यवाही का मकसद मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण है।
गांजा विक्रेताओं के विरुद्ध कार्यवाही की पहली गिरफ्तारी कमर्जी से
थाना कमर्जी प्रभारी उनि. विवेक द्विवेदी को सूचना मिली कि ग्राम शिवपुरवा की संगीता पटेल अपने घर में गांजा छिपाकर रखे हुए है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज किया।
गांजा विक्रेताओं के विरुद्ध कार्यवाही की दूसरी घटना बहरी थाना क्षेत्र की
थाना बहरी के निरीक्षक राजेश पाण्डेय को सूचना मिली कि ग्राम पथरौही में रामसिया कुशवाहा अवैध गांजा बेच रहा है। दबिश के दौरान 1 किलो 170 ग्राम गांजा जब्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।
गांजा विक्रेताओं के विरुद्ध कार्यवाही में तीसरा मामला जमोड़ी से
थाना जमोड़ी प्रभारी उनि. दिव्य प्रकाश त्रिपाठी को गांधीग्राम निवासी शिवनाथ यादव के पास गांजा रखे होने की सूचना मिली। पुलिस ने दबिश देकर 600 ग्राम गांजा जब्त किया और आरोपी को हिरासत में लेकर NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया।




