रीवा

रीवा में तेज रफ्तार कार का कहर: 15 वर्षीय किशोर 200 मीटर तक घसीटा, हालत नाजुक

ar 728 ad
AR News Live

रीवा। शहर के अमहिया थाना क्षेत्र में देर रात एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया। सिरमौर चौराहा ओवरब्रिज से कॉलेज चौराहे के बीच एक अज्ञात कार चालक ने 15 वर्षीय किशोर को टक्कर मारने के बाद करीब 200 मीटर तक सड़क पर घसीट दिया। कार में फंसकर घिसटने के कारण किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल संजय वर्मा (15), निवासी जॉन टावर, अपने भाई अजय के साथ सिरमौर चौराहा ओवरब्रिज के नीचे चाट-चौपाटी का ठेला लगाता है। रोज की तरह वह रात लगभग 11:30 बजे ठेला समेटकर पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसके कपड़े कार के निचले हिस्से में फंस गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक ने वाहन नहीं रोका और किशोर को सिरमौर चौराहे से कॉलेज चौराहे तक घसीटते हुए ले गया। तनिष्क ज्वेलर्स के पास पहुंचकर जब किशोर कार से अलग होकर सड़क पर गिरा, तब चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

घायल के भाई अजय ने बताया कि सड़क पर ठेला पलटा हुआ देखकर वे मौके पर पहुंचे, जहां संजय गंभीर अवस्था में मिला। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है और उसे निगरानी में रखा गया है।

घटना की सूचना मिलते ही अमहिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अज्ञात कार चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि वाहन और चालक की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी की जा सके।

 


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button