क्राइम

नाबालिग बालिका मंदसौर से बरामद, अमिलिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला सीधी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति (05 मार्च 2026) के अनुसार अमिलिया पुलिस ने अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को जिला मंदसौर से सुरक्षित बरामद किया है। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई जारी है।

पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट श्री रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

घटना का विवरण

थाना अमिलिया में परिजनों द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उनकी नाबालिग पुत्री अचानक लापता हो गई है। परिजनों ने आशंका जताई थी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की।

तकनीकी साक्ष्यों से मिला सुराग

थाना प्रभारी अमिलिया निरीक्षक राकेश बैस के नेतृत्व में गठित विशेष टीम एवं सायबर सेल की सहायता से तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बालिका की लोकेशन जिला मंदसौर के थाना श्यामगढ़ क्षेत्र में ट्रैक की गई।

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दबिश दी और बालिका को सुरक्षित दस्तयाब किया। पूछताछ में बालिका ने बताया कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर ले गया था। इसके आधार पर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। बालिका को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक राकेश बैस (थाना प्रभारी अमिलिया), सउनि उग्रभान मिश्रा, प्रधान आरक्षक लोकेन्द्र सिंह, महिला आरक्षक संगीता बैस एवं सायबर सेल टीम सीधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button