*युवा व्यापारी संघ ने व्यक्त किया आभार* *शहर में महाशिवरात्रि के अवसर पर निकाली गई भव्य भोले बाबा की बारात*

*युवा व्यापारी संघ ने व्यक्त किया आभार*
*शहर में महाशिवरात्रि के अवसर पर निकाली गई भव्य भोले बाबा की बारात*
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी l युवा व्यापारी संघ सीधी के महामंत्री अमित गुप्ता द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कार्यक्रम की सफलता पर युवा व्यापारी संघ की तरफ से सीधी वासियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
ज्ञात हो कि बीते शुक्रवार महाशिवरात्रि के अवसर पर पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी भोले बाबा की भव्य बारात का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया, जिसमें बारात उपरांत विवाह एवं महाप्रसाद का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
जबलपुर के कलर इवेंट के लगभग तीन दर्जन कलाकारों द्वारा मनमोहन एवं अद्भुत प्रस्तुति दी गई जिससे वहां मौजूद रहे सभी श्रद्धालु मंत्रमुग्ध अवस्था में दिखे, बारात का प्रारंभ सम्राट चौक के पार्किंग स्थल से होकर पूजा पार्क गांधी चौक होते हुए फूलमती मंदिर में समाप्त हुआ जहां महाआरती एवं आतिशबाजी के साथ हजारों की संख्या में भक्तों की उपस्थिति में मंत्रोच्चारण उपरांत शिव और शक्ति का विवाह संपन्न हुआ।
*धूमधाम से हुआ हल्दी मेहंदी संगीत व रुद्राभिषेक*
भोले बाबा की बारात के पूर्व पूजा पार्क में भोले बाबा और माता पार्वती का हल्दी, मेहंदी एवं संगीत का कार्यक्रम शहर की महिलाओं ने बड़े धूमधाम से मनाया।
एवं महाशिवरात्रि के दिन व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री लालचंद गुप्ता एवं प्रमुख पदाधिकारी की उपस्थिति में भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया।
*व्यापारी संघ के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ कार्यक्रम*
कार्यक्रम की सफलता पर कार्यक्रम को दिशा एवं मार्गदर्शन देने के लिए युवा व्यापारी संघ ने व्यापारी संघ के अध्यक्ष लालचंद गुप्ता, महामंत्री भीम कामदार, उपाध्यक्ष हरिहर सोनी, कोर कमेटी के सदस्य दिलीप शितानी, नरेंद्र केसरवानी, विनय सिंह वीनू, राजेन्द्र सिंह, हल्के सोनी, संतोष गहरवार एवं सभी सम्मानित सदस्यों के प्रति आभार जताया है।
*इनका रहा विशेष योगदान*
युवा व्यापारी संघ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस प्रशासन, ओम शांति परिवार, पुष्पराज सिंह परिहार, जीवेन्द्र सिंह लल्लू, संगीता गुप्ता, कीर्ति गुप्ता, सतीश गुप्ता, राकू कामदार, नीरज कुंदेर, अजीत सिंह सोनवर्षा एवं व्यापारी संघ सेवा समिति व सब्जी-फल मंडी एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्यों व कार्यक्रम में उपस्थित हुए सभी राजनीतिक सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।
*टीम का रहा सराहनीय योगदान*
युवा व्यापारी संघ के अध्यक्ष सनी मोटवानी, कार्यकारी अध्यक्ष रत्नीश सोनी एवं महामंत्री अमित गुप्ता ने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय युवा व्यापारी संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यों को दिया है जिनके बिना यह कार्यक्रम संपन्न हो पाना नामुमकिन था उन्होंने इस कार्यक्रम की सफलता का असली हकदार बताया गया जिसमें प्रमुख रूप से सुनील भूर्तिया, शिव शंकर गुप्ता, पंकज कुशवाहा, पिंटू गुप्ता, दीपक मिश्रा, प्रदुम गुप्ता, अनूप गुप्ता, रोहित गुप्ता, अमन गुप्ता, संजय शुक्ला, अजय गुप्ता, वैभव गुप्ता, अंकित गुप्ता, प्रकाश वर्मा, अजय आहूजा, अनमोल स्याल, सोनू गुप्ता, संगम गुप्ता, विक्रांत सिंह, रानू गुप्ता, संदेश पैलाजानी, रिंकू गुप्ता, आजाद सिंह, अमित सिंह, मनी गुप्ता, सिद्धार्थ गुप्ता, नीरज वर्मा, रवि गुप्ता, राहुल सेन, सौरभ गुप्ता, रॉबिन गुप्ता, अभय केसरी, सोनू सिंह, कान्हा गुप्ता,हरिओम गुप्ता, शिवम गुप्ता, शिवम सिंह गहरवार एवं सभी कार्यकर्ता साथी।




