ब्रेकिंग न्यूज़

पीड़ित एवं शोषितों तक पहुंचे सामाजिक न्याय -जय 

ar 728 ad
AR News Live

पीड़ित एवं शोषितों तक पहुंचे सामाजिक न्याय -जय

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

सीधी। संसदीय क्षेत्र सीधी के सिहावल ब्लॉक के बीछी बगदरा में समाजवादी पार्टी की बैठक वरिष्ठ नेता जय सिंह राजू के मुख्य अतिथि में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ चुकी है। विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग जनता के बीच पहुंच कर झूठे वायदे कर प्रलोभन देना शुरू कर दिए हैं। जनता को सजग करने की जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की हमेशा से विचार धारा रही है कि पीड़ित एवं शोषितों तक सामाजिक न्याय पहुंचे। समाजवादी पार्टी की ओर से भी लोकसभा चुनाव में सीधी संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी हो रही है। एवं बूथ मजबूती के लिए चर्चा कर आगामी लोकसभा चुनाव में सपा गठबंधन प्रत्याशी को मजबूती के साथ जिताने के लिए पूर्व सपा सरकार की कल्याणकारी नीतियों एवं वर्तमान सरकार की शिक्षित युवा , किसान , मजदूर पिछड़ा, विरोधी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम कार्यकर्ता करें। बैठक में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता राम नारायण,शुभम ,सत्यम ,आकाश, कुलदीप परौहा ,राम लखन, नागेश्वर आदि उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button