ब्रेकिंग न्यूज़

भारत को विश्वगुर बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशी डॉ मिश्रा को भारी मतों से विजयी बनाये— विधायक शरद कोल

ar 728 ad
AR News Live

भारत को विश्वगुर बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशी डॉ मिश्रा को भारी मतों से विजयी बनाये— विधायक शरद कोल

 

जनता की सेवा के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए करूंगा लोकसभा का सर्वांगीण विकास — डॉक्टर राजेश

व्यौहारी में हुआ लोकसभा कार्यालय का उद्घाटन

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

सीधी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को दुनिया की महाशक्ति और भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा को प्रचंड मतों से विजई बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन अबकी बार 400 पार को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी जनता जनार्दन का आशीर्वाद और विश्वास अर्जित करें।

उक्त आशय के विचार लोकसभा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत व्योहारी विधानसभा में लोकसभा चुनाव कार्यालय के उद्घाटन समारोह में लोकसभा के प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा की विशिष्ट उपस्थिति में व्योहारी विधानसभा के विधायक शरद कोल ने भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय, लोकसभा संचालन समिति के जिला संयोजक के के तिवारी की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोंच्चारण के बीच कार्यालय उद्घाटन के मौके पर कहीं।

विधायक श्री कोल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल होने के कारण हर कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा के साथ पार्टी को जीतने के लिए कार्य करें।

भाजपा के लोकसभा पद के प्रत्याशी वरिष्ठ चिकित्सक डॉ राजेश मिश्रा ने कहां की मैं क्षेत्र की जनता के समग्र विकास के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए जनता जनार्दन की सेवा करूंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मिलकर सीधी लोकसभा संसदीय क्षेत्र के आदर्श विकास के लिए कार्य करूंगा। इस दौरान लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर मिश्रा ने दोनों हाथ जोड़कर सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया, जिसका उपस्थित जन समुदाय ने जोरदार तालियां बजाकर अभिनंदन किया।

 

भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता डॉ मिश्रा बनाकर लड़े चुनाव — राजेश पाण्डेय

भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं सीधी जिले के जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय ने कार्यालय उद्घाटन के उपरांत पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है। इसलिए पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता चाहे वह किसी भी स्तर का हो डॉ राजेश मिश्रा बनकर चुनाव लड़े और जनता का आशीर्वाद अर्जित करें।

 

कांग्रेस मुक्त भारत का बने हिस्सा — के के

लोकसभा चुनाव संचालन समिति के जिला संयोजक के के तिवारी ने कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के हुनर सिखाते हुए कहा कि बूथ जीता चुनाव जीता यही हमारे कार्य का आधार है। गांधी जी के सपना कांग्रेस मुक्त भारत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा करने में जुटे हुए हैं। हम सभी कार्यकर्ताओं को इस अभियान का हिस्सा बनना चाहिए।

 

जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा का व्योहारी विधानसभा के व्यौहारी नगर में प्रवेश करते ही जबरदस्त स्वागत कार्यकर्ताओं के साथ आम जन ने किया। इस दौरान जनता में काफी जोश और उत्साह देखा गया। बढ़ते हुए काफिले पर लोगों ने पुष्प वर्षा और माल्यार्पण कर नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी और डॉ राजेश मिश्रा जिंदाबाद के जोरदार नारे लगाए। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री इंजी पुष्पेंद्र पटेल ने किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधानसभा संयोजक शत्रुधन पटेल, विमलेश मिश्रा, सातिका तिवारी, डॉ देवेंद्र त्रिपाठी, अमित प्रधान, इंजी पुष्पेंद्र पटेल, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीकृष्ण गुप्ता राजन, कमल खटीक, मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता,मंडल अध्यक्ष बाणसागर बीरेंद्र बैस,मंडल अध्यक्ष पपौंध श्यामपाल तिवारी,मंडल अध्यक्ष करकी, राजेश द्विवेदी ,वरिष्ठ नेता मोतीलाल बैस, के पी बैस, उपाध्यक्ष एवं पार्षद आशीष गुप्ता, नीरज गुप्ता,जिला पंचायत सदस्य दुर्गेश तिवारी सहित विधानसभा से आए हुए सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button