क्राइम

जिले की कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने एवं थानों की नब्ज टटोलने के उद्देश्य से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के साथ अचानक पहुचे नवागत पुलिस कप्तान

ar 728 ad
AR News Live

जिले की कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने एवं थानों की नब्ज टटोलने के उद्देश्य से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के साथ अचानक पहुचे नवागत पुलिस कप्तान

 

*थाना कमर्जी, अमिलिया एवं बहरी का किये औचक निरीक्षण*

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी l जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने, थानों की व्यवस्था की सही जानकारी लेने, एवं कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ रविंद्र वर्मा आज थाने की नब्ज टटोलने बिना पूर्व सूचना के पुलिस थाना कमर्जी, अमिलिया एवं बहरी पहुच कर औचक निरीक्षण किये।

थाना पहुंचकर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विधिवत निरीक्षण किया गया जिसमे थाने की साफ सफाई, थाने के हवालात को चेक किये किसी को अनावश्यक ना बैठाने हेतु निर्देशित किये, पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाने के रिकार्डों का निरीक्षण किया गया जो संतोषजनक पाए गए तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी अधिकारियो कर्मचारियों को आगामी निर्वाचन के संबंध में महत्वपूर्ण एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए, पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा क्षेत्र में अवैध उत्खनन को रोकने एवं अवैध नशे के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया, थाने मे शारीरिक एवं संपत्ति संबंधी अपराधों के डायरियों का अवलोकन किया गया एवं उनके त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया गया साथ ही महिला संबंधी अपराधों में अति शीघ्र एवं संवेदनशीलता के साथ विवेचना पूर्ण कर चालानी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है, समन्स वारंट की शत प्रतिशत तामिली एवं लंबित स्थाई/गिरफ़्तारी वारंट की तामिली एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button