राहुल गांधी की संसद से सदस्यता समाप्त करने के मुद्दे पर अजय सिंह राहुल आज करेंगे पत्रकार वार्ता..

राहुल गांधी की संसद से सदस्यता समाप्त करने के मुद्दे पर अजय सिंह राहुल आज करेंगे पत्रकार वार्ता..
जिला प्रभारी बृजभूषण शुक्ला एवं जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह भी रहेंगे उपस्थित
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी l कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की संसद से सदस्यता समाप्त करने के विषय को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सभी जिलों में एक साथ पत्रकार वार्ता का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है उसी तारतम्य में जिला कांग्रेस कमेटी सीधी द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन जवाहर कांग्रेस भवन मे दिनांक 31 मार्च शाम 4:00 बजे किया गया है पत्रकार वार्ता में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल जिला प्रभारी बृजभूषण शुक्ला एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह पत्रकारों से वार्ता कर संबंधित मुद्दे पर अपनी बात रखेंगे, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने समस्त पत्रकार बंधुओं से पत्रकार वार्ता में पहुंचने का आग्रह किया है साथ ही उन्होंने अपील की है कि वरिष्ठ कांग्रेसजन,जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी,विशेष आमंत्रित सदस्य,जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी,नगरीय निकाय के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षदगण जनपद पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस,एनएसयूआई,सेवादल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सभी सहयोगी संगठनों एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी,ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सहित समस्त कांग्रेस के साथी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।




