राहुल गांधी सदस्यता निरस्त करने एवं भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ तीखा प्रहार किया समाजवादी पार्टी के – जय सिंह राजू *रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

राहुल गांधी सदस्यता निरस्त करने एवं भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ तीखा प्रहार किया समाजवादी पार्टी के – जय सिंह राजू
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी कांग्रेस नेता एवं वायनाड पूर्व सांसद राहुल गांधी और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, लाखों युवाओं के जुझारू नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने के बाद !
व न्यायालय के द्वारा 2 वर्ष की सजा सुनाए जाने के बाद देश की राजनीति में फिर एक बार सरगर्मी देखी जा रही है।
जहां देश के कई राजनीतिक संगठन एकजुटता का परिचय देते नजर आ रहे हैं।
बता दें कि आज इसी परिपेक्ष में समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश मुलायम यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव जय सिंह राजू पत्रकारों बातचीत में कहा कि
केंद्र सरकार (बीजेपी) द्वारा द्वेषपूर्ण कार्यवाही करके , उनको लोकसभा से बाहर करना निश्चित ही सरकार की घिनौनी मानसिकता प्रदर्शित करती है।
उक्त बातें करते हुए श्री सिंह ने आगे कहा कि राहुल गांधी द्वारा कि गई भारत जोड़ो यात्रा में मिला जन आर्शीवाद निश्चित ही सरकार को छटपटाने पर मजबूर कर दिया है, जिससे
बीजेपी सरकार एकदम से घबराई हुई है और बिना सोचे समझे घटिया राजनीति पर उतारू हो गई है,
सपा नेता जय सिंह राजू आगे बताया कि आज पूरे देश में बीजेपी की विचारधारा को लोग अच्छी तरह से जान चुके हैं, और उनकी राजनीति पर ताला लगाने के लिए आगामी दिनों में आने वाले चुनाव के लिए कमर कस कर बैठे हुए हैं।




