ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

विशेष जागरूकता अभियान अभिमन्यु के तहत चौकी पोंडी थाना कुसमी द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोंडी में छात्र/छात्राओं एवं शिक्षको को को किया गया जागरूक

ar 728 ad
AR News Live

विशेष जागरूकता अभियान अभिमन्यु के तहत चौकी पोंडी थाना कुसमी द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोंडी में छात्र/छात्राओं एवं शिक्षको को को किया गया जागरूक

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोंडी में सउनि. जे. एन. श्रीवास्तव की उपस्थिति में महिला अपराध, सायबर अपराध एवं यातायात नियमो की दी गई जानकारी।*
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी l पुलिस मुख्यालय की मंशानुसार चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान अभिमन्यु के तहत जिले में लगातार कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे इसी कड़ी में आज दिनांक 11.08.23 को पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन एवं सुश्री अंजुलता पटले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी व अनुविभागीय अधिकारी कुसमी के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी कुसमी के नेतृत्व में चौकी पोंडी अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोंडी में विशेष जागरूकता अभियान *अभिमन्यु* के तहत विद्यालयीन छात्र/ छात्राओं, शिक्षक व ग्रामीणों को किया गया जागरूक।

आज दिनांक 11/08/2023 को विशेष जागरूकता अभियान अभिमन्यु के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोंडी के विद्यालयीन छात्र, छात्राओं व शिक्षकों को विकसित व सुरक्षित समाज के निर्माण महिला एवं पुरुषों की समान सहभागिता से ही किया जा सकता है के संबंध में बताया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक है कि समाज में लड़कों एवं पुरुषों को ना केवल महिला संबंधी अपराधों के लिए जागरूक किया जाए, बल्कि उन्हें संवेदनशील बनाया जाकर पूर्वाग्रह मुक्त सकारात्मक व्यवहार विकसित किया जाए। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर विशेषकर पुरुषों को जागरुक करने हेतु अभिमन्यु जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम में महिला अपराध के साथ साथ बढ़ते सायबर अपराध के संबंध में जागरूक किया जाकर यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया।

बता दें कि पूर्व में भी यह अभियान चलाया गया जिसके सकारात्मक परिणाम आने से अभियान पुनः शुरू किया गया जिसके तहत जिले के विभिन्न प्रमुख स्थानों में कट आउट सेल्फी प्वाइंट लगाया जाकर प्रचार प्रसार किया जायेगा। आज अभिमन्यु शुभंकर के कट आउट को चौकी पोंडी थाना कुसमी अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोंडी में विशेष जागरूकता अभियान अंतर्गत लगभग 250 से अधिक छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों व ग्रामीणों को जागरूक किया गया। 80 से अधिक छात्रों ने शुभंकर अभिमन्यु के कटआउट सेल्फी प्वाइंट के साथ अपनी-अपनी सेल्फी ली और विश्वास दिलाया कि सेल्फी प्वाइंट में उल्लेखित बातों को वह हमेशा याद रखेंगे, वह स्वयं भी जागरूक होंगे और घर जाकर अपने घर के सदस्यों को जागरूक करेंगे एवं पास पड़ोस के लोगों को भी जागरूक करेंगे।

अभियान में चौकी पोंडी थाना कुसमी अंतर्गत सउनि जे. एन. श्रीवास्तव एवं टीम व विद्यालयीन छात्र-छात्राएं व शिक्षक आदि उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button