सीधी SP सहित 17 जिलों में तबादले: देर रात IPS अधिकारियों की बड़ी लिस्ट, पुलिस विभाग में हलचल

सीधी। मध्यप्रदेश सरकार ने देर रात पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। आदेश के मुताबिक सीधी समेत 17 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) का तबादला किया गया है। इस सूची में कुल 30 आईपीएस अफसर शामिल हैं, जिससे कई जिलों में नई पुलिस कमान संभाली जाएगी।


रीवा और सीधी जिले में नई नियुक्तियां
रीवा SP विवेक सिंह को हटाकर भोपाल पुलिस का उपायुक्त बनाया गया है। उनकी जगह शैलेन्द्र सिंह चौहान रीवा के नए SP होंगे। वहीं, सीधी जिले में संतोष कोरी को नया SP नियुक्त किया गया है।
भोपाल ग्रामीण, हरदा और मैहर को मिले नए SP
भोपाल ग्रामीण के लिए रामशरण प्रजापति को तैनात किया गया है। हरदा जिले में शशांक को SP बनाया गया है, जबकि मैहर में अवधेश प्रताप सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।
पन्ना और नर्मदापुरम में बदलाव
नर्मदापुरम के SP गुरुकरण सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह पन्ना SP साईं कृष्ण थोटा को वहां भेजा गया है। उमरिया SP निवेदिता नायडू को पन्ना का नया SP नियुक्त किया गया है।
झाबुआ, अलीराजपुर और श्योपुर में नई जिम्मेदारियां
झाबुआ के SP पद्म विलोचन शुक्ला को हटाकर उनकी जगह शिवदयाल तैनात किए गए हैं। अलीराजपुर में रघुवंश कुमार सिंह को नया SP बनाया गया है। श्योपुर में सुधीर कुमार अग्रवाल नए पुलिस कप्तान होंगे।




