2 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने 66,000 का माल किया जप्त

सीधी, सिहावल। जिले में अवैध नशे के कारोबार पर लगातार कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. रवींद्र वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव और एसडीओपी चुरहट के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमिलिया राजेश पांडेय के नेतृत्व में चौकी प्रभारी सिहावल विशाल शर्मा की टीम ने मुखबिर की सूचना पर 26 मार्च 2025 को बड़ी कार्रवाई की।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। इनके पास से 2 किलो अवैध मादक पदार्थ (गांजा) जिसकी अनुमानित कीमत ₹26,000 तथा एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (कीमत ₹40,000) सहित कुल ₹66,000 का माल जब्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
1. सजीत पाण्डेय** (25 वर्ष) पिता अम्बिका प्रसाद पाण्डेय, निवासी ग्राम नकझर कला, थाना बहरी, जिला सीधी (म.प्र.)
2. प्रकाश पाण्डेय (29 वर्ष) पिता स्व. जवाहरलाल पाण्डेय, निवासी ग्राम नकझर खुर्द, थाना बहरी, जिला सीधी (म.प्र.)
3. बृजेश द्विवेदी (25 वर्ष) पिता मिथलेश द्विवेदी, निवासी ग्राम नकझर खुर्द, थाना बहरी, जिला सीधी (म.प्र.)
तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई जारी है। जल्द ही उन्हें जिला न्यायालय में पेश किया जाएगा।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक विशाल शर्मा और उनकी टीम के सदस्य आरक्षक चेतन मिश्रा, विकास सिंह, राहुल सिंह, सदन सिंह, शिवम पाण्डेय एवं चालक आर. 134 राकेश केवट की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




