ब्रेकिंग न्यूज़

नवनियुक्त पटवारियों का सैद्धांतिक प्रशिक्षण सम्पन्न

ar 728 ad
AR News Live

नवनियुक्त पटवारियों का सैद्धांतिक प्रशिक्षण सम्पन्न

——

कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पटवारियों को किया प्रोत्साहित

 

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी l जिले में नवनियुक्त प्रशिक्षु पटवारियों का सैद्धांतिक प्रशिक्षण 07 मार्च से 03 जुलाई 2024 के मध्य आयोजित किया गया। इसके पश्चात उन्हें उनकी आवंटित तहसीलों में वरिष्ठ पटवारियों के मार्गदर्शन में व्यवहारिक प्रशिक्षण हेतु भेजा जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन के अवसर पर कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए अपने कर्तव्यों का पूरी संवेदनशीलता और निष्ठा से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

 

कलेक्टर ने कहा कि पटवारी राजस्व विभाग की धुरी है। उसकी कार्यकुशलता से ही राजस्व विभाग के कार्यों में अपेक्षित प्रगति संभव है। पटवारी की कार्यप्रणाली से ही पूरे राजस्व विभाग की छवि निर्मित होती है। कलेक्टर ने कहा कि लोगों की राजस्व संबंधी समस्याओं के समाधान में पटवारी को सदैव तत्पर रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। कलेक्टर ने कहा कि कलेक्टर की तरह पटवारी का पद भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। दोनो का मूल कर्तव्य अंतिम छोर के व्यक्ति की मूलभूत समस्याओं का समयबद्ध निराकरण करना है। सभी विभागों से समन्वय कर अपने क्षेत्र में सक्रिय होकर कार्य करें जिससे लोग आपके अच्छे कृत्यों के लिए याद रखें।

 

इस अवसर पर अधीक्षक भूअभिलेख रवि श्रीवास्तव, सहायक अधीक्षक मुनेंद्र तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ पटवारी प्रशिक्षक उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button