ब्रेकिंग न्यूज़

बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक की गुणवत्ता जॉच हेतु विक्रेताओं के दुकान से सेम्पल लिये गये – उप संचालक कृषि

ar 728 ad
AR News Live

बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक की गुणवत्ता जॉच हेतु विक्रेताओं के दुकान से सेम्पल लिये गये – उप संचालक कृषि

 

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी l उप संचालक कृषि द्वारा जानकारी दी गई है कि वर्ष 2024-25 में जिले के किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक दवाइयां उपलब्ध कराने की दृष्टि से जिले में निरीक्षण दल का गठन किया गया है, जिसके तहत् पी.एल. कुशवाहा अनुविभागीय कृषि अधिकारी, विवेक कुमार दुबे वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, परषोत्तम बागरी प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकास खण्ड मझौली एवं एस के सिंह कृषि विकास अधिकारी जिला कार्यालय सीधी को दल में शामिल कर दुकानों के निरीक्षण एवं सेम्पलिंग कार्य का दायित्व सौंपा गया है।

 

निरीक्षण दल द्वारा संबंधित विकास खण्ड में कृषि आदान विक्रेता के दुकानों का निरीक्षण एवं सेम्पलिंग की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। दल द्वारा अभी तक बीज के 81, उर्वरक के 18 एवं कीटनाशक के 2 नमूने लेकर परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भिजवाए गये है। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को नियमानुसार दुकान संचालित करने व आवश्यक अभिलेखों का अद्यतन संधारण हेतु निर्देश तथा समझाइस के साथ-साथ किसी प्रकार की अनियमितता नहीं करने की हिदायत दी गई। प्रयोगशाला भिजवाए गये उपरोक्त नमूनों में से उर्वरक के 18 नमूनों के परीक्षण परिणाम प्राप्त हो चुके है जिसमें 1 नमूना अमानक पाये जाने पर विक्रेता का विक्रय प्रतिबंधित करते हुये कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया है। इसी प्रकार शेष नमूनों के जैसे-जैसे परीक्षण परिणाम प्राप्त होंगे उन पर गुण दोष के आधार पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button