पंचायत मंत्री के आतिथ्य में मनाई गई प्रथम सांसद की जयंती अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद ने किया था आयोजन

पंचायत मंत्री के आतिथ्य में मनाई गई प्रथम सांसद की जयंती
अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद ने किया था आयोजन
सीधी।
सीधी शहडोल संयुक्त संसदीय क्षेत्र से प्रथम संसद के रूप में निर्वाचित हुए स्वर्गीय रण दमन सिंह का 113वीं जन्म जयंती कार्यक्रम उनके गृह ग्राम गिजवार में अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के द्वारा समारोह पूर्वक मनाया गया। जहां कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राधा सिंह राज्य मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास मध्य प्रदेश शासन रहीं वहीं अध्यक्षता सीधी सांसद डॉ राजेश मिश्रा के द्वारा की गई।
बताते चलें कि स्व रण दमन सिंह मझौली क्षेत्र के कुशल नेतृत्व कर्ता एवं सादगी के चलते काफी लोकप्रिय थे जिन्हें देश के पहले आम निर्वाचन में सीधी शहडोल संसदीय क्षेत्र से भारी बहुमत से लोगों ने सांसद निर्वाचित किया था जिनकी जन्म जयंती समारोह उनके प्रपौत्र एवं अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह (मोनू)द्वारा समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्वर्गीय सांसद की प्रतिमा पर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
अपने संबोधन में जहां अध्यक्ष श्री मिश्रा द्वारा आयोजन की सराहना करते हुए कहा गया कि आज के समय में जब लोग अपने माता-पिता को ही भूल जाते हैं ऐसे में आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह मोनू के द्वारा चौथी पीढ़ी होने के बावजूद अपने पर दादा एवं सीधी शहडोल के प्रथम सांसद स्व रण दमन सिंह के जन्म जयंती को समारोह पूर्वक आयोजित किया जाना काफी सराहनीय है और समाज के लिए अच्छा संदेश भी है। वही स्वर्गीय सिंह के नेतृत्व एवं सादगी का भी स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मंत्री श्रीमती सिंह द्वारा कहा गया कि स्वर्गीय रण दमन सिंह का जीवन दर्शन कल भी अनुकरणीय रहा है एवं आज भी उतना ही प्रासंगिक है जिसे जीवंत रखने के लिए ऐसे आयोजन सराहनी है।इससे युवा पीढ़ी के प्रति भरोसा जागृत होता है कि अपने पूर्वजों के विरासत को संभाल कर रखेंगे और आगे भी बढ़ाएंगे वहीं स्कूली छात्र/ छात्राओं को संबोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। जबकि कार्यक्रम के आयोजक कृष्णपाल सिंह (मोनू) के द्वारा आभार प्रकट करते हुए कहा गया कि हमारे एक आमंत्रण पर मंत्री जी एवं सांसद जी के साथ सभी अतिथियों का इस क्षेत्र में आने से मैं काफी अभिभूत हूं आदिवासी विकास परिषद सभी अतिथियों का सादर अभिवादन के साथ कृतज्ञता ज्ञापित करता है।
बॉक्स
सरपंच ने उठाई धान खरीदी केंद्र संचालित करने की मांग
कार्यक्रम में सरपंच गिजवार लक्ष्मी राजधर पांडेय द्वारा सेवा सहकारी समिति गिजवार में धान खरीदी केंद्र संचालित करने की मांग की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप में जिला पंचायत सदस्य द्वय कृष्ण लाल पयासी, पूजा सिंह कुशराम एवं अखिलेश पांडेय, डॉ यूके श्रीवास्तव,रोहिणी रमण मिश्रा, राजधर पांडेय,चंद्र प्रताप सिंह,लक्ष्मी पांडेय,अजय प्रताप सिंह,अवधेश सिंह, प्रमोद तिवारी, अंकित सिंह, नागेंद्र सिंह, रामसुंदर केवट,धीरेंद्र सिंह, राम नरेश सिंह, अर्जुन सिंह, कुंवर कृपांश सिंह, अखिलेश मिश्रा आदि शामिल रहे।




