सीधी

कवि प्रीतम शुक्ल का हुआ सम्मान

ar 728 ad
AR News Live

कवि प्रीतम शुक्ल का हुआ सम्मान

 

सीधी। अकबर के नवरत्नों में एक बीरबल की जन्मस्थली सिद्ध भूमि सीधी के युवा रचनाकार कवि प्रीतम शुक्ल को काशी में सम्मानित किया गया है। ज्ञात हो कि महामना पं. मदन मोहन मालवीय द्वारा स्थापित संस्था जिसमें विद्यार्थी एवं साहित्य कविता, गीत, गजल, लेखन एवं साहित्य के क्षेत्र मे कार्य करने के लिए सम्मान दिया जाता है।

स्वामी विश्वनाथ की पावन नगरी बनारस के मालवीय सभागार बनारस मे 10 एवं 11 नवंबर को दो दिवसीय साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे देश के प्रतिष्ठित कलमकारों की उपस्थिति में मातृभाषा हिंदी संगठन के द्वारा काशी कुंभ में विंध्य सीधी के युवा कवि प्रीतम शुक्ल को सम्मान प्राप्त हुआ।

मातृभाषा हिंदी संगठन बनारस उ. प्र. के द्वारा प्रीतम शुक्ल का नाम शामिल किया गया। कार्यक्रम के आयोजक कुमार लक्ष्मीकांत एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जय प्रकाश पांडेय ने बताया कि इस कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित कलमकार सम्मानित होते हैं, ज्ञान की खान काशी मे प्रतिवर्ष हिंदी मातृभाषा के प्रचार – प्रसार के लिए एवं साहित्य के क्षेत्र मे कार्य के लिए दिया जाता है। वहीं कवि प्रीतम शुक्ल को विंध्य क्षेत्र के रचनाकारों ने हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button