ब्रेकिंग न्यूज़

सरस्वती स्कूल मड़रिया में चलाया गया विशेष जागरूकता अभियान अभिमन्यु

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में महिला अपराध, सायबर अपराध एवं यातायात नियमो की दी गई जानकारी।

ar 728 ad
AR News Live

रिपोर्ट अरुण मिश्रा

पुलिस मुख्यालय की मंशानुसार आज दिनांक 03.08.23 को पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन एवं सुश्री अंजुलता पटले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती प्रिया सिंह के नेतृत्व में सरस्वती स्कूल मड़रिया में विशेष जागरूकता अभियान *अभिमन्यु* के तहत विद्यालयीन छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों को किया गया जागरूक।

आज दिनांक 03/08/2023 को विशेष जागरूकता अभियान अभिमन्यु के तहत सरस्वती स्कूल मड़रिया के विद्यालयीन छात्र, छात्राओं एवं शिक्षकों को विकसित व सुरक्षित समाज के निर्माण महिला एवं पुरुषों की समान सहभागिता से ही किया जा सकता है के संबंध में बताया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक है कि समाज में लड़कों एवं पुरुषों को ना केवल महिला संबंधी अपराधों के लिए जागरूक किया जाए, बल्कि उन्हें संवेदनशील बनाया जाकर पूर्वाग्रह मुक्त सकारात्मक व्यवहार विकसित किया जाए। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर विशेषकर पुरुषों को जागरुक करने हेतु अभिमन्यु जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम में महिला अपराध के साथ साथ बढ़ते सायबर अपराध के संबंध में जागरूक किया जाकर यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया।

बता दें कि पूर्व में भी यह अभियान चलाया गया जिसके सकारात्मक परिणाम आने से शुरू पुनः शुरू किया गया जिसके तहत जिले के विभिन्न प्रमुख स्थानों में कट आउट सेल्फी प्वाइंट लगाया जाकर प्रचार प्रसार किया जायेगा। आज अभिमन्यु शुभंकर के कटआउट को शहर के सरस्वती स्कूल मड़रिया में विशेष जागरूकता अभियान अंतर्गत 400 से अधिक छात्रों को जागरूक किया जाकर उनसे अभिमन्यु अभियान के तहत सामान्य प्रश्नावली को हल करवाया गया। 150 से अधिक छात्रों ने शुभंकर अभिमन्यु के कटआउट सेल्फी प्वाइंट के साथ अपनी-अपनी सेल्फी ली और विश्वास दिलाया कि सेल्फी प्वाइंट में उल्लेखित बातों को वह हमेशा याद रखेंगे, वह स्वयं भी जागरूक होंगे और घर जाकर अपने घर के सदस्यों को जागरूक करेंगे एवं पास पड़ोस के लोगों को भी जागरूक करेंगे।

अभियान में अति पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती प्रिया सिंह, थाना प्रभारी यातायात उनि डी. डी. सिंह, उनि पूनम सिंह थाना कोतवाली, प्राआर. सुप्रिया मिश्रा महिला प्रकोष्ठ, आर. प्रदीप मिश्रा सायबर सेल एवं विद्यालय के शिक्षक छात्र छात्राये आदि उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button