ब्रेकिंग न्यूज़

क्षेत्रीय मंत्री बिहार महिला मोर्चा सुलेखा झा ने सीधी जिले में किया दो दिवसीय भ्रमण 

ar 728 ad
AR News Live

क्षेत्रीय मंत्री बिहार महिला मोर्चा सुलेखा झा ने सीधी जिले में किया दो दिवसीय भ्रमण

 

भाजपा महिला मोर्चा सीधी जिलाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा की पदाधिकारी रही उपस्थित

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी। भारतीय जनता पार्टी बिहार महिला मोर्चा सुलेखा झा का दो दिवसीय प्रवास मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश के सभी जिलों में हो रहा है। इसी तारतम्य में सीधी जिले में 1 अगस्त एवं 2 अगस्त को उनका प्रवास रहा। भाजपा महिला मोर्चा सीधी जिलाध्यक्ष श्रीमती पूनम सोनी के साथ महिला मोर्चा की अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस दौरान उपस्थित रही। प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह क्षेत्रीय प्रभारी भाजपा बिहार सुलेखा झा एवं सिंगरौली से महिला मोर्चा संगठन प्रभारी श्रीमती विजया पटेल 1 अगस्त को सुबह 9 बजे नीलकंठ स्वामी मौहार मंदिर का दर्शन महिला मोर्चा प्रभारी भाजपा उपाद्याच श्रीमती अंजू पाठक जी द्वारा कराया गया तत्पश्चात सुबह 10.30 बजे कॉलेज में नव मतदाताओं से संवाद सुबह 10:30 से दोपहर 12 बजे तक किया। यहां की प्रभारी महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती विभा शर्मा रही। दोपहर 12:30 बजे से आशा, ऊषा, सहायिका कार्यकर्ताओं की बैठक 12:30 बजे से 1:45 बजे तक लिया गया। यहां की प्रभारी महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती अन्नू पाण्डेय रही। दोपहर 3:30 बजे से महिला लाभार्थी 1 करोड़ सेल्फी कार्यक्रम में भाग लेकर महिलाओं का उत्साह बढ़ाया।यहां की प्रभारी जिला उपाध्यक्ष निशा सिंह एवं नगर महामंत्री आरती सिंह रही। शाम 5:30 बजे से कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तर पर बैठक पूर्व पार्षद सुरेन्द्र गुप्ता के यहां ली गई ।यहां की प्रभारी नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती कंचन केसरी थी। अगले दिन 2 अगस्त को सुबह 9:30 बजे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह क्षेत्रीय प्रभारी भाजपा बिहार सुलेखा झा ने शासकीय अस्पताल में राज्य सरकार द्वारा प्राप्त वित्तीय सहायता की जानकारी लेने के लिए भ्रमण किया। यहां की प्रभारी जिला महामंत्री श्रीमती जगदम्बा सोनी रही। सुबह 10:30 बजे से जिला पदाधिकारियों के साथ श्रीमती किरण सिंह के घर बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। दोपहर 12:30 बजे से स्व सहायता समूह एवं लाडली बहनों के साथ आरसेटी संस्थान सीधी में संवाद किया गया। यहां की प्रभारी जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती महिमा तिवारी रही। दोपहर 2:30 बजे से प्रभावी महिलाओं से सम्पर्क कार्यक्रम साईं महाविद्यालय की डायरेक्टर रचना मिश्रा एवं के घर पर किया गया।यहां की प्रभारी जिला महामंत्री महिला मोर्चा श्रीमती विभा शर्मा रही। दोपहर 3:30 बजे से जी-20 से संबंधित गतिविधियों रंगोली, पेटिंग प्रतियोगिता में शामिल हुई और प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की।यहां की प्रभारी जिला मंत्री श्रीमती रूचि सिंह थी। श्रीअन्न कार्यक्रम में उमा शंकर जयसवाल जी द्वारा बनाए गए मोटे अनाज के बने शिवलिंग की पूजा की गई श्री कुशवाहा के घर में अपरान्ह 4 बजे शामिल हुई। यहां की प्रभारी जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती आशा शुक्ला थी। क्षेत्रीय मंत्री बिहार महिला मोर्चा सुलेखा झा का सीधी में दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम से महिला कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button