चोरी की लगभग 02 लाख रुपए कीमती छः मोटरसाइकिल कोतवाली पुलिस ने किया जप्त।

*चोरी करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर पहुंचाया जेल।*
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी । पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यलय एन एस कुमरे के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक योगेश मिश्रा के कुशल नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले *आरोपी*
01. अंशू लखेरा पिता कृष्ण पाल लखेरा उम्र 21 साल साकिन वार्ड क्रमांक 23 सर्वोदय चौक सीधी थाना कोतवाली।
02. इसराफिल उर्फ सोनू खान पिता फद्दी खान उम्र 22 साल साकिन थनहवा टोला वार्ड क्रमांक 19 थाना कोतवाली जिला सीधी (म.प्र.) तथा 03. किसन रावत पिता बाबूलाल रावत उम्र 20 साल साकिन थनहवा टोला थाना कोतवाली जिला सीधी (म.प्र.) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 06 मोटरसाइकिल कीमती 02 लाख को जप्त कर उक्त आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया है।
*घटनाक्रमः-*
फरियादी पुरूषोत्तम विश्वकर्मा एवं विजय कुमार साकेत द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट लेख करवाई थी कि उनकी मोटरसायकल क्रमशः ईद्राज पैलेस व अमरप्रेम पैलेस से कोई अज्ञात चोरी करके ले गया है, जिस पर थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा 2 टीम का गठन कर आरोपियो के पता तलाश हेतु रवाना किया गया जिसमें पुराने चोरो से पूछताछ की गई जो आरोपीगण 01. अंशू लखेरा पिता कृष्ण पाल लखेरा उम्र 21 साल साकिन वार्ड क्रमांक 23 सर्वोदय चौक सीधी थाना कोतवाली। 02. इसराफिल उर्फ सोनू खान पिता फद्दी खान उम्र 22 साल साकिन थनहवा टोला वार्ड क्रमांक 19 थाना कोतवाली जिला सीधी (म.प्र.) 03. किसन रावत पिता बाबूलाल रावत उम्र 20 साल साकिन थनहवा टोला थाना कोतवाली जिला सीधी (म.प्र.) को पकड़कर पूँछताछ की गई जिन्होने अपना अपराध स्वीकार किया गया जिससे आरोपीगण उपरोक्त के पास से थाना कोतवाली की चोरी की गई मो.सा. के अतिरिक्त अन्य थाना क्षेत्र कि मो.सा.सहित कुल 06 नग मोटरसायकल कीमती लगभग 02 लाख रूपये को जप्त किया गया। *आरोपियो द्वारा जिला सीधी के भिन्न भिन्न थानो में मो.सा. चोरी करना स्वीकार किया गया है।*
*उपरोक्त आरोपीगण के जिला सीधी के चुरहट, जमोड़ी व पथरौला में लगभग आधा दर्जन अपराध पंजीबद्द है।*
मामले में शामिल पुलिस टीम को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नगद ईनाम की उद्घोषणा की गई है।
*पुलिस टीम में ये रहे शामिल:-*
थाना प्रभारी कोतवाली उनि योगेश मिश्रा, उनि राकेश सिंह, सउनि नीरज साकेत, बृजेन्द्र सिंह , आर आजाद खान, बालेन्द्र सिंह, सुनील बागरी ,रोहित पटेल, अनुराग यादव, शिवकुमार चौधरी, शिवेन्द्र मिश्रा व म.आर.सीमा तिवारी ।




