ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

सीधी पुलिस ने चलाया विशेष वाहन चेकिंग अभियान।क्षमता से अधिक सवारी ढोने वाले वाहनों पर सीधी पुलिस की कार्रवाई।

ar 728 ad
AR News Live

सीधी पुलिस ने चलाया विशेष वाहन चेकिंग अभियान।क्षमता से अधिक सवारी ढोने वाले वाहनों पर सीधी पुलिस की कार्रवाई।

*पांच ओवरलोड भारी वाहन जप्त।*

 

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी । पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले के मार्गदर्शन में सीधी पुलिस द्वारा अभियान चलाकर क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वाले, मदिरापान कर वाहन चलाने वाले तेज गति से वाहन चलाने वाले एवं ओवरलोड भारी वाहनों पर कार्रवाई की।

*क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर सात ऑटो किए जप्त। एक बस पर भी की गई कार्रवाई*

 

यातायात पुलिस द्वारा अभियान के दौरान क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर चार ऑटो रिक्शा जप्त किया गया है साथ ही अमिलिया पुलिस द्वारा तीन ऑटो जप्त किए गए ।इसी दौरान यातायात पुलिस द्वारा सीधी से रीवा जा रही एक बस में क्षमता से अधिक सवारी पाए जाने पर कार्यवाही की गई है।अभियान के दौरान मदिरापान कर वाहन चलाने वाले एक ऑटो और एक दो पहिया वाहन का प्रकरण न्यायालय हेतु बनाया गया है। बहरी थाना अंतर्गत भी मदिरापान कर वाहन चला रहे एक वाहन चालक पर कार्रवाई की गई।

यातायात एवं थाना चुरहट के संयुक्त चेकिंग अभियान में तीन भारी वाहनों को ओवरलोड के कारण जप्त किया गया है साथ ही मझौली थाने द्वारा भी एक ओवरलोड भारी वाहन को जप्त किया गया है जिनका प्रकरण निराकरण हेतु न्यायालय भेजा जाएगा।

 

“मालवाहक पर सवारी ढोने वाले, क्षमता से अधिक सवारी ढोने वाले,नशे में एवम तेज गति से वाहन चलाने वाले और क्षमता से अधिक माल परिवहन करने वाले वाहन दुर्घटना का सबसे बड़ा कारण बनते हैं ऐसे वाहनों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। सुगम यातायात एवं सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए सीधी पुलिस आप सब से यातायात नियमों के पालन की अपील करती है।”


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button