घर में घुस कर नाबालिक के साथ छेड़-छाड़ करने वाले 3 हजार रुपये के इनामी आरोपी को सीधी पुलिस ने किया गिरफ्तार

घर में घुस कर नाबालिक के साथ छेड़-छाड़ करने वाले 3 हजार रुपये के इनामी आरोपी को सीधी पुलिस ने किया गिरफ्तार
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी l डॉ रविंद्र वर्मा पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव व उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रिया सिंह के कुशल मार्गदर्शन में नाबालिक के साथ घर में घुसकर छेड़-छाड़ करने वाले ₹3000 के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार।
*घटना का विवरणः-* थाना कोतवाली सीधी में फरियादिया द्वारा इस आशय की रिपोर्ट दर्ज कराई गई की अमरनाथ कुशवाहा पिता छोटेलाल कुशवाह निवासी मूड़ी थाना कोतवाली नामक व्यक्ति द्वारा जब मेरे घर में कोई नहीं था तो घर में घुसकर अषश्लील भाषा का प्रयोग किया है जिससे हम काफी भयभीत है। फरियादिया के आवेदन पर थाना कोतवाली सीधी में सीधी धारा 354, 452 ताहि. 7/8 पास्को एक्ट एवं 3(1)(w)(i), 3(2)(va) एससी/ एसटी एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया जिसकी जिसकी विवेचना महिला थाना प्रभारी निरीक्षक कल्याणी पाल के द्वारा की गई । घटना के बाद से ही आरोपी फरार था जिसके गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 3000 रुपये का ईनाम उद्घोषित किया किया गया था । जरिए मुखविर सूचना के आधार पर आज दिनांक 19/08/23 को महिला थाना प्रभारी निरीक्षक कल्याणी पाल एवं टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय पेश किया गया जिसे माननीय न्यायालय आदेशानुसार जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया।
*सराहनीय भूमिकाः-* निरीक्षक कल्याणी पाल थाना प्रभारी महिला थाना, सउनि एल. के. अहिरवार प्रआर सुरेंद्र सिंह, मप्रआर केशवती सिंह, आर अनिल यादव, मआर बंदना कलावत, सैनिक बुद्धिमान सिंह एवं प्रधान आरक्षक चालक अजय सिंह की सराहनीय भूमिका रही। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 3000 हजार रुपये का ईनाम उद्घोषित ईनाम की राशि से पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपरोक्त टीम को पुरष्कृत किया जावेगा।



